menu-icon
India Daily

पेरिस जाने की उम्मीदों पर फिरा पानी! क्या करेंगे पंजाब के CM भगवंत मान

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भारतीय हॉकी टीम की हौसलाफजाई के लिए पेरिस जाना चाहते थे लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें जाने की मंजूरी नहीं दी. केंद्र ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि मान को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. ऐसे में इतने कम समय में उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया जाना मुश्किल है.

India Daily Live
पेरिस जाने की उम्मीदों पर फिरा पानी! क्या करेंगे पंजाब के CM भगवंत मान
Courtesy: Social Media

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 2024 ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी देने से केंद्र ने इनकार कर दिया है.डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रखने वाले मुख्यमंत्री को रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए 3 से 9 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी का दौरा करना था.

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मान ने कहा कि आज हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से फोन पर बात की और उनका उत्साहवर्धन किया. हम अगली प्रतियोगिता देखने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पेरिस आना चाहते थे लेकिन केंद्र सरकार ने हमें इसकी अनुमति नहीं दी. हम पूरे दिल से आपके साथ हैं. अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं.

मान ने टीम को बधाई संदेश में कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया. हरमनप्रीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण मैच में दो गोल करके टीम को जीत दिलाई. 

विदेश मंत्रालय ने क्यों इंकार किया?

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र ने यह कहते हुए मान को अनुमति देने से इंकार कर दिया कि मुख्यमंत्री को जेड सुरक्षा प्राप्त है और इतने कम समय में उनके स्तर की सुरक्षा की व्यवस्था करना संभव नहीं है. विदेश यात्रा के लिए वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं को विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी लेनी पड़ती है. 

ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया.  कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारतीय टीम ने 1972 के म्यूनिख खेलों के बाद ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पहली ओलंपिक जीत दर्ज की. इस मुकाबले  में भारत के लिए अभिषेक (12वें) और कप्तान हरमनप्रीत (13वें और 33वें) ने गोल किए.