Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून के एक फेमस रेस्टोरेंट के बाथरूम में कैमरा मिला. पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया. कर्मचारी पर आरोप है कि वह फोन का इस्तेमाल करके बाथरूम में महिलाओं की गुप्त रूप से वीडियो बनाया करता था.
आोरपी की पहचान 25 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में सफाईकर्मी के रूप में काम करता था. वह अपने मोबाइल से महिलाओं को वीडियो बनाया करता था. उसके फोन में जितने भी अश्लील फोटो और वीडियो थे जो उसने रेस्टोरेंट के बॉथरूम में चुपके से रिकॉर्ड किए थे वह सबकुछ डिलीटेड था.
दरअसल, गुरुवार की रात पेशे से वकील पारस शर्मा अपनी पत्नी और परिवाक के अन्य सदस्यों के साथ रेस्टोरेंट में आए थे. रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर पारस शर्मा की बीवी ने बाथरूम में एक कैमरे जैसी चीज दिखी तो हड़कंप मचा गया.
शिकायत के बाद विनोद कुमार और रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 के तहत FIR दर्ज की गई. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने विनोद कुमार को गिरफ्तार किया.
वकील पारस शर्मा ने बताया- "मेरी पत्नी ने कैमरे की तस्वीर ली और हमें दिखाई ताकि कोई भी आरोप लगाने से पहले हम पूरी तरह आश्वस्त हो सकें. पुष्टि होने के बाद हमने मैनेजर को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में बताया. हम फिर से वॉशरूम गए लेकिन तब तक डिवाइस गायब हो चुकी थी. वॉशरूम का इस्तेमाल करने वाली दो अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्होंने दो पुरुषों को वॉशरूम से बाहर आते देखा. बाद में जब हमने आरोपी का फोन चेक किया तो गैलरी खाली मिली."
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस घटना के संबंध में इंडियन एक्सप्रेस को बताया- "रेस्टोरेंट में काम करने वाले सफाई कर्मचारी ने महिला वॉशरूम में रिकॉर्डिंग करने के लिए अपना फोन छिपाया था. हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पहले भी कई बार अपना फोन छिपाकर रिकॉर्डिंग की थी.