menu-icon
India Daily

'सिर झुकाओ वरना डंडे से पीटूंगा,' महिला अधिकारी से भिड़े ममता बनर्जी के मंत्री, वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वे एक महिला अधिकारी को धमकाते नजर आ रहे हैं. महिल अधिकारी मनीषा शॉ ने बाद में बताया था कि वो वन भूमि को मुक्त कराने गई थी. बार-बार चेतावनी के बाद भी वहां पर जबरन अतिक्रमण किया जा था.

India Daily Live
'सिर झुकाओ वरना डंडे से पीटूंगा,' महिला अधिकारी से भिड़े ममता बनर्जी के मंत्री, वीडियो वायरल
Courtesy: Social Media

पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की हनक बढ़ी हुई है. जेल मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला अधिकारी को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. यह महिला अधिकारी पूर्वी मिदनापुर जिले के ताजपुर में अतिक्रमण हटावा रही थी. ऑपरेशन के दौरान गिरि मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम पर भड़क गए. 

महिल अधिकारी मनीषा शॉ ने बाद में बताया था कि वो वन भूमि को मुक्त कराने गई थी. बार-बार चेतावनी के बाद भी वहां पर जबरन अतिक्रमण किया जा था. वीडियो में अखिल गिरि को महिला अधिकारी से कहते सुना गया कि आप सरकारी कर्मचारी हैं, बोलते समय अपना सिर झुकाएं. देखिए एक हफ्ते में आपका क्या हाल होता है. ये गुंडे, सुनिश्चित करेंगे कि आप रात को घर न जा पाएं. अपना व्यवहार सुधारें, नहीं तो...मैं आपको डंडे से पीटूंगा.

महिला वन अधिकारी का नाम मनीषा शॉ ने कहा कि हम वन भूमि को मुक्त कराने गए थे. यहां हमारी बार-बार चेतावनी के बाद भी बलपूर्वक अतिक्रमण किया गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद  तृणमूल कांग्रेस समेत सभी दलों ने जेल मंत्री अखिल गिरि आलोचना की है. 

बीजेपी ने घेरा

बीजेपी ने टीएमसी को घेरा है. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है और लिखा गया है कि मंत्री अखिल गिरि ने एक महिला वन अधिकारी को सिर्फ इस वजह से धमकाया क्योंकि वो वन क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटा रही थी. क्या ममता बनर्जी अपने इस मंत्री को जेल में डालेंगी. क्या उनके खिलाफ आरोप दर्ज किए जाएंगे. देखते हैं उन्हें जेल में डाला जाता है या नहीं. 

इसके पहले भी अखिल गिरि विवादों में रहे हैं. 2022 में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी पर अभद्र टिप्पणी की थी. उनके बयान पर भारी बवाल हुआ था. कई आदिवासी संगठन सड़क पर उतर आए थे.