BJP का 'सेवा दूत अभियान' 1 दिसंबर से होगा शुरू, 25 दिन तक गांव-गांव पहुंचेंगे नेता; जानिए आम लोगों को क्या होगा फायदा?
चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपनी मौजूदगी जनता के बीच बढ़ाते नजर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी भी अपने प्लान के साथ तैयार है.
नई दिल्ली: चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपनी मौजूदगी जनता के बीच बढ़ाते नजर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी भी अपने प्लान के साथ तैयार है. बता दें कि 1 दिसंबर से बीजेपी सेवा दूत अभियान की शुरुआत करने जा रही है. यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगी. इस दौरान बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सीधे जनता से बातचीत करेंगे.
इस अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी तो दी ही जाएगी, साथ ही उन लोगों तक भी पहुंचा जाएगा, जो सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर यह अभियान शुरू किया जा रहा है. इसका समापन सुशासन दिवस यानी 25 दिसंबर को होगा.
सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला तो क्या करेंगे सेवादूत:
ऐसा कई बार देखा गया है कि सरकार ने कोई योजना शुरू की है, लेकिन उसके बारे में लोगों को सही ढंग से जानकारी नहीं मिल पाती है. ऐसे में बीजेपी सेवादूत अभियान इसी समस्या को हल करेगी और लोगों को सरकारी योजना से अवगत कराएगी.
Also Read
जिन सेवा दूतों को अभियान के दौरान नियुक्त किया जाएगा, वो लोगों को अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे. उन्हें यह भी समझाया जाएगा कि किस योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकेगा. इसके साथ ही कैसे आवेदन करना है और किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, ये भी जानकारी दी जाएगी.
नेताओं को अपने क्षेत्र से बाहर रहकर करना होगा काम:
इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि नेता और कार्यकर्ता अपने आवंटिक विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच समय बिताना होगा. बता दें कि सेवा दूत अपने जिले से बाहर की जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्हें हर मंडल में कम से कम पांच दिन बिताने होंगे. इस दौरान वे स्थानीय परिवारों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को समझेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को इस अभियान का संयोजक बनाया गया है.
जनता की शिकायतों पर रहेगा जोर:
सेवा दूत अभियान का एक दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा आम लोगों की समस्याएं और सुझाव जुटाना है. गांवों में सड़क, पानी, बिजली, राशन, पेंशन या दूसरी सरकारी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को दर्ज किया जाएगा. लोगों की शिकायतों और सुझावों को प्रशासन तक संबंधित सरकारी विभागों तक पहुंचानी की योजना है. लोगों के बीच जाकर पार्टी को यह समझने में मदद मिलेगी कि सरकारी योजनाएं कितनी प्रभावी हैं. साथ ही यह भी समझा जा सकेगा कि किन जागहों पर काम करने या सुधार करने की जरूरत है.
यूपी और पंजाब पर भी रहेगी खास नजर:
बीजेपी इस अभियान में उन राज्यों पर विशेष ध्यान देने की तैयारी कर रही है, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब शामिल हैं. इसके अलावा बिहार, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी अभियान की तैयारियां तेज की जा रही हैं.
25 दिसंबर को होगा अभियान का समापन:
सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा. इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस भी मनाया जाता है. इस अभियान की असली सफलता इस बात से तय होगी कि कितने जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचती है और उनकी समस्याओं पर कितना ठोस काम होता है.