नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने छात्र प्रदर्शन पर टिप्पणी की है. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास पर तीखा हमला बोला है. कंगना ने छात्र प्रदर्शनकारियों को जनरेशन गटर, अगली और करप्ट कहा है. उन्होंने कहा कि इस गंदी भाषा को देखकर उन्हें हीलिंग और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है.
कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन रील्स को देखकर उन्हें बहुत परेशानी हो रही है और उन्हें डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है. उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवा महिलाओं पर भी तीखा हमला बोला. कंगना ने कहा कि ये महिलाएं ड्रग्स लेना, शराब पीना और माता-पिता की कमाई पर बिना शर्म के जीना अपनी आजादी समझती हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग इतने भ्रष्ट हैं कि अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं.
#WATCH | Delhi: BJP MP Kangana Ranaut says, "Our 75-year-old Prime Minister was targeted, and filthy abuse was hurled at his late mother. We, too, have participated in student protests. But what kind of students are these, and what kind of obscene language are they using? In what… pic.twitter.com/S4uFS0C9NI
— ANI (@ANI) July 28, 2026Also Read
कंगना रनौत के इस बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने प्रतिक्रिया दी. सौरव दास ने कहा कि जेन-जी का इस देश के लिए योगदान कंगना रनौत से कहीं ज्यादा है. उन्होंने कहा, “जेन-जी ने इस देश की जनता में लोकतंत्र के प्रति भरोसा बहाल किया है. कंगना रनौत ऐसा नहीं कर पाईं, इसलिए उन्हें सोचना चाहिए कि वे इस पीढ़ी के बारे में क्या बोल रही हैं.”
Delhi: On BJP MP Kangana Ranaut's remarks, Cockroach Janta Party Chief Spokesperson Saurav Das says, "As I have said before, even people in her own party do not take her seriously... She is a Member of Parliament and should maintain the dignity of the office. We have always… pic.twitter.com/aTxvIBTsbS
— IANS (@ians_india) July 29, 2026
सौरव दास ने आगे कहा कि कंगना रनौत में गंभीरता की कमी है. उनकी अपनी पार्टी के लोग भी उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते. उन्होंने कंगना के संसदीय क्षेत्र हिमाचल के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि कंगना ने खुद माना था कि उन्हें लगा था सांसद का काम बहुत आसान होगा, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इसमें बहुत मेहनत लगती है.
#WATCH | Delhi: On BJP MP Kangana Ranaut's statement, Cockroach Janta Party Chief Spokesperson Saurav Das says, “Even members of her own party don't pay much heed to Kangana Ranaut or take her seriously, so why should we? I don't think anyone in Gen Z, Gen Alpha, or any younger… pic.twitter.com/Hz97P00JXC
— ANI (@ANI) July 28, 2026
कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाया कि वे खुद को कॉकरोच कहते हैं और उसी तरह व्यवहार करते हैं. उन्होंने युवाओं की परवरिश पर भी सवाल उठाए. उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद CJP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.