menu-icon
India Daily

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसकी पहली बार हो रही एंट्री, किसे कोटे से भेजेगी उच्च सदन

बीजेपी ने महाराष्ट्र से विनोद तावड़े के अलावा रामराव वाडकुटे और माया चितमन इवानते को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है.

hemraj
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसकी पहली बार हो रही एंट्री, किसे कोटे से भेजेगी उच्च सदन
Courtesy: @97b297ac03b448a X account

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने बुधवार को रंगो के त्यौहार होली के महापर्व पर महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है. राज्य में खाली हो रही सात सीटों में चार पर बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है. हालांकि तीन सीटों पर अभी उम्मीदवार नहीं उतारे गए है. जिन नामों का ऐलान किया गया है उनमें पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े भी हैं. वह पहली बार देश की संसद के उच्च सदन में जाएंगे. 

बीजेपी ने अपने कोटे से केंद्रीय मंत्री और पब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले को एक बार फिर से राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया है. बीजेपी ने विनोद तावड़े के अलावा  रामराव वाडकुटे और माया चितमन इवानते को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है. पहली बार राज्यसभा जा रहे विनोद तावड़े अभी बिहार बीजेपी के इंचार्ज हैं. 

कब खाली हो रहा है कार्यकाल?

महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों पर कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. इससे पहले बीजेपी  अलग-अलग राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए कुल नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से पार्टी राज्यसभा भेजेगी. वो भी पहली बार देश के उच्च सदन में बैठेंगे. उनके अलावा बीजेपी ने शिवेश कुमार को मैदान में उतारा है. इसके अलावा असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. 

छत्तीसगढ़-हरियाणा से कौन उम्मीदवार?

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है. ओडिशा में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  मनमोहन सामल के साथ सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. सभी सीटों पर 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी ने जो पहली लिस्ट जारी की थी उसमें महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं थी. उस लिस्ट में 6 राज्यों से नौ नामों का ऐलान किया गया था. इसमें असम भी शामिल था, जहां
इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

कहां-कहां होने हैं चुनाव?

बता दें कि 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म हो रहा है. इन राज्यों में महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीगढ़, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश हैं.