menu-icon
India Daily

'तुम्हारी लॉयल्टी चेक कर रहा था...', घर बुलाकर रेप करना चाहता था प्रोफेसर, छात्रा ने भागकर बचाई जान

छात्रा ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि उसने उनके माता-पिता को उसके फ्लैट के नजदीक पेइंग गेस्ट बनकर रहने को भी राजी कर लिया ताकि वह जब कभी भी कॉलेज संबंधी काम के लिए बुलाए तो छात्रा आसानी से आ सके.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'तुम्हारी लॉयल्टी चेक कर रहा था...', घर बुलाकर रेप करना चाहता था प्रोफेसर, छात्रा ने भागकर बचाई जान
Courtesy: freepik

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक 19 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट छात्रा का पिछले महीने कथित तौर पर अपने घर में यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के 45 वर्षीय अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी  दी.

अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि प्रोफेसर ने 25 सितंबर को उसे लंच के बहाने घर पर बुलाया. पीड़िता ने कहा कि शुरुआत में उसने मना किया कर दिया था लेकिन टीचर उस पर बार-बार दबाव डालता रहा. टीचर ने उनकी मां से भी बात की और कहा कि उसकी पत्नी और बच्चे भी घर पर होंगे और वह पूरी तरह सुरक्षित रहेगी.

छात्रा ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी टीचर ने उसके माता-पिता से संपर्क किया था और उन्हें उसकी कम हाजिरी के बारे में बताते हुए उनसे कहा था कि वह उसके कॉलेज असाइनमेंट्स और डाउट्स को दूर कर सकता है.

छात्रा ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि उसने उनके माता-पिता को उसके फ्लैट के नजदीक पेइंग गेस्ट बनकर रहने को भी राजी कर लिया ताकि वह जब कभी भी कॉलेज संबंधी काम के लिए बुलाए तो छात्रा आसानी से आ सके.

छात्रा ने कहा कि उस पर भरोसा कर मेरी मां ने मुझे उस प्रोफेसर के घर पर भेज दिया. हालांकि जब वह वहां पहुंची तो उसने कहा कि उसके बच्चे और पत्नी घर पर नहीं हैं और अगले महीने वापस लौटेंगे.

जब वह घर के अंदर जाने के लिए हिचकिचाने लगी तो उसने भरोसा दिलाया कि वह बिल्कुल सेफ रहेगी और कुछ जरूरी बातचीत करना चाहता है जो बिल्डिंग के बेसमेंट में संभव नहीं है.

घर आने के बाद वह उसके नजदीक सोफा पर बैठ गया और उसने निजी सवाल पूछने लगा. छात्रा ने कहा कि उसने उससे कहा कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर ले. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने उससे हाजिरी और नंबर में भी मदद करने का वादा किया. छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके आपत्ति जताने के बावजूद भी 
 उसने गलत तरीके से उसे छुआ और उसका यौन शोषण किया.

उसी समय उसके पास उसके दोस्त का फोन आया. छात्रा ने कहा कि उसने टीचर से कहा कि उसे तुरंत निकलना होगा. हालांकि आरोपी टीचर ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को भी बताया तो अंजाम बुरा होगा और दावा किया कि वह उसके ब्वॉयफ्रेंड के प्रति उसकी लॉयल्टी चेक कर रहा था.

पुलिस ने कहा कि इसके बाद उसने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज की.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बीएनएस की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रोफेसर को बाद में जमानत दे दी गई.