menu-icon
India Daily

गुजरात दौरे पर केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला, 'झाड़ू चलाकर अपनी सरकार बनाओ' का आह्वान

केजरीवाल ने युवाओं से अपील की कि 2027 चुनाव के लिए दो साल AAP को समर्पित करें. गुजरात को बचाएं, आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाएं. यह दौरा AAP की गुजरात में बढ़ती सक्रियता और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है.

hemraj
गुजरात दौरे पर केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला, 'झाड़ू चलाकर अपनी सरकार बनाओ' का आह्वान
Courtesy: India daily

सूरत: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे के दूसरे दिन भी भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे. सूरत में आयोजित क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से 'झाड़ू चलाकर' अपनी सरकार बनाने का आह्वान किया.

केजरीवाल ने कहा कि 30 सालों में भाजपा ने गुजरात का व्यापार, रोजगार, स्कूल, अस्पताल, सड़कें और नरेगा सब कुछ 'खा' लिया है. उन्होंने लोगों से पूछा कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, टूटी सड़कों, गिरे पुलों और अस्पतालों में बच्चों की मौतों पर कब तक चुप रहेंगे?

बोटाद किसान प्रदर्शन: पुलिस लाठीचार्ज और जेल, बदला लेने का समय

केजरीवाल ने गुजरात के किसानों की नाराजगी पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि बोटाद जिले में किसान करदा प्रथा (किसानों से अनुचित फसल मूल्य वसूली) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज किया, घरों से खींचकर ले गई और 85 किसानों को महीनों जेल में रखा. किसानों में जबरदस्त गुस्सा है और वे इस बार चुनाव में भाजपा से 'बोटाद का बदला' लेना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि किसानों ने बीज, खाद, पानी और पैसा सब कुछ खो दिया है.AAP विधायक चैतर वसावा और प्रवीण राम ने नरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन उन्हें जेल भेज दिया गया. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जो भी विरोध करता है, उसे झूठे केस में जेल डाल दिया जाता है.

नकली दारू, ड्रग्स और पेपर लीक: युवाओं का भविष्य बर्बाद

केजरीवाल ने गुजरात में नकली दारू और ड्रग्स के कारोबार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मांगने पर नकली दारू, कोकेन, हेरोइन की पुअरिया थमा दी जाती है. कई बच्चे नकली दारू पीकर मर गए, परिवार बर्बाद हो गए. मोरबी पुल गिरने से 140, बड़ौदा में 22 मौतें हुईं, पिछले 5 साल में 12 पुल गिरे. पेपर लीक से लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. सूरत में बारिश होते ही घर-घर पानी भर जाता है, लेकिन नेताओं के घरों में नहीं.

विसावदर मॉडल: जनता ने सिंहासन हिलाया, पूरे गुजरात में दोहराएं

केजरीवाल ने विसावदर बायपोल का उदाहरण दिया, जहां AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया (एक किसान का बेटा) ने भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेताओं को हराया. जनता ने 'स्वयं को वोट' दिया. उन्होंने कहा कि इस बार पूरे गुजरात में विसावदर जैसा दोहराना है. नेता चुनाव में पैर छूते हैं, लेकिन बाद में कुत्ता छोड़ देते हैं. AAP में आपके बच्चों को टिकट मिलेगा, नेताओं के बच्चों को नहीं.

पंजाब मॉडल: मुफ्त बिजली, इलाज, शिक्षा और महिलाओं को 1000 रुपये

केजरीवाल ने पंजाब की AAP सरकार का उदाहरण दिया. वहां किसानों को दिन में 8 घंटे मुफ्त बिजली, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा (बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज), शिक्षा और अन्य सुविधाएं. हालिया बजट में हर महिला के खाते में प्रति माह 1,000 रुपये देने की घोषणा. गुजरात में भी यही संभव है, लेकिन 'झाड़ू' वाली अपनी सरकार बनानी होगी. भाजपा-कांग्रेस से कुछ नहीं मिला, अब 'स्वयं को वोट' दो.

केजरीवाल ने युवाओं से अपील की कि 2027 चुनाव के लिए दो साल AAP को समर्पित करें. गुजरात को बचाएं, आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाएं. यह दौरा AAP की गुजरात में बढ़ती सक्रियता और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है.