Saurabh Bhardwaj ED Raid: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत उनसे जुड़े 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मंगलवार सुबह छापेमारी की. ईडी ने यह कार्रवाई स्वास्थ्य परियोजनाओं में कथित घोटाले के आरोपों के आधार पर की है. एजेंसी ने इस मामले में जुलाई में केस दर्ज किया था और अब इसकी जांच जारी है. ईडी की इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.
आम आदमी पार्टी ने ईडी रेड का कड़ा विरोध किया है और इसे राजनीतिक साजिश बताया है. पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर आप को टारगेट कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार आप की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि आप भ्रष्टाचार और गलत नीतियों के खिलाफ सबसे मुखर है. उन्होंने लिखा कि आप डरने वाली नहीं है और देशहित में अपनी लड़ाई जारी रखेगी.
सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड मोदी सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला है।
मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है। जिस तरह “आप” को टारगेट किया जा रहा है, ऐसे इतिहास में किसी पार्टी को नहीं किया गया।
“आप” को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार की…— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 26, 2025Also Read
- ट्रंप के टैरिफ हमले से बचाएगा पीएम मोदी का स्वदेशी कार्ड? जानें वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया के बाद कितना होगा असरदार
- अगर आप शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयार रहें...CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी
- 'रात 12 बजे बाहर निकलने से आपके साथ...', चेन्नई पुलिस ने महिला को दिया शर्मनाक जवाब
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी रेड पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की गई है, क्योंकि हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर देशभर में सवाल उठ रहे हैं. आतिशी ने आरोप लगाया कि यह केस जिस समय का बताया जा रहा है, उस समय सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे. उन्होंने सत्येंद्र जैन का उदाहरण देते हुए कहा कि तीन साल जेल में रखने के बाद भी सीबीआई और ईडी को कोई सबूत नहीं मिला और क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करनी पड़ी.
आज सौरभ जी के यहाँ रेड क्यों हुई?
— Atishi (@AtishiAAP) August 26, 2025
क्योंकि पूरे देश में मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं — क्या मोदी जी की डिग्री फर्जी है? इस चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही रेड डाली गई है।
जिस समय का केस बताया जा रहा है, उस समय सौरभ जी मंत्री भी नहीं थे। यानी पूरा केस ही झूठा है।…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ईडी की रेड को राजनीतिक करार दिया. उन्होंने कहा कि जब से मोदी की डिग्री पर सवाल उठे हैं, तभी से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की छापेमारी की जा रही है. उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह कार्रवाई ईमानदारी को कुचलने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन का उदाहरण सामने है, जहां सालों जांच के बावजूद कोई सबूत नहीं मिला. सिसोदिया ने कहा कि सभी केस फर्जी हैं और असली मकसद आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति को निशाना बनाना है. पार्टी नेताओं ने कहा कि रेड से डरने वाले नहीं हैं, वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.