Girl Student Suicide In Kota: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota ) में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने अपनी जान दे दी है. नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है. मृतका की पहचान रिचा सिंह के रूप में हुई जो झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) की रहने वाली थी. छात्रा ब्लेज हॉस्टल इलेक्ट्रॉनिक कॉपलेक्स में रहकर रही थी पढ़ाई. फिलहाल विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खोखले साबित हो रहे दावे
खुदकुशी रोकने के लिए सरकार तमाम प्रयास और दावे खोखले साबित हो रहे हैं. मृतक छात्रा शहर के विज्ञान नगर इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही थी. पुलिस ने बताया कि छात्रा मई के महीने में ही हॉस्टल में रहने आई थी. देर शाम छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो दोस्तों ने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई. सूचना हॉस्टल में मौजूद कर्मचारियों को दी गई. हॉस्टल में मौजूद कर्मचारियों ने कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए. छात्रा ने फंदे में झूलकर खुदकुशी कर ली थी.
Rajasthan | "A coaching student, preparing for NEET, hanged herself in Kota. She was a resident of Ranchi, Jharkhand," Devesh Bhardwaj, SHO, Vigyan Nagar police station, Kota city says.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 13, 2023
24 छात्रों ने किया सुसाइड
कोटा में कोचिंग छात्रों की खुदकुशी गंभीर विषय है. इस साल अब तक 24 छात्रों ने कोटा में सुसाइड किया है. अधिकतर छात्रों की आत्महत्या के पीछे की वजह पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव सामने आया है. पुलिस का कहना है कि जिस छात्रा ने सुसाइड किया उसके कमरे से फिलहाल कोई नोट नहीं मिला है. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: आतंकियों की गोली खाकर आर्मी डॉग 'केंट' ने बचाई अपने हैंडलर की जान, देश के लिए दिया बलिदान