नई दिल्ली. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया. गोलीबारी में एक जवान भी शहीद हो गया. जवान के साथ भारतीय सेना का एक 6 वर्षीय माडा डॉग केंट ने भी देश के लिए कुर्बानी दी. केंट ने दुश्मनों की बंदूक से निकली गोली अपने सीने पर लेकर अपने हैंडलर की जान बचाई. आतंकवादी गोलियां बरसा रहे थे. एक गोली केंट के सीने में जा लगी. गोली खाकर उसने भारत माता के लिए बलिदान दे दिया. केंट एक मादा लैब्राडोर डॉग थी.
देश की लिए केंट ने दी कुर्बानी
पीआरओ रक्षा जम्मू की ओर से बताया गया कि 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर डॉग केंट ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया. केंट भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रही थी.
J&K | Rajouri encounter | Indian Army dog Kent, a six-year-old female labrador of the 21 Army Dog Unit laid down her life while shielding its handler during the operation in J&K. Kent was leading a column of soldiers on the trail of fleeing terrorists. It came down under heavy… https://t.co/I2haH34pbO pic.twitter.com/mSGyhbWt8q
— ANI (@ANI) September 12, 2023
इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया है. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि दो सेना के जवान और एक विशेष पुलिस घायल हुए हैं.
Rajouri encounter | One terrorist neutralised; One Army jawan lost his life, three others including one police SPO injured in the ensuing encounter in Rajouri district:
— ANI (@ANI) September 12, 2023
ADGP Jammu Mukesh Singh https://t.co/EP6QdbEfMP
आपको बता दें कि राजौरी और पुंछ में इस साल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है. इन मुठभेड़ में 26 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि 10 जवान शहीद हुए हैं.
यह भी पढ़ें- सुरक्षाकर्मी से लेकर ड्राइवर तक, संसद के कर्मचारियों की बदली पोशाक, जानें क्या है खास