menu-icon
India Daily

'321 भाजपाइयों ने गंवाई जान', कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद कर भावुक हुए अमित शाह, बंगाल में जीत का दिया क्रेडिट

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद शुवेंदु अधिकारी के नाम पर विधायक दल की मुहर भी लग गई है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर 321 पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद किया.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
'321 भाजपाइयों ने गंवाई जान', कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद कर भावुक हुए अमित शाह, बंगाल में जीत का दिया क्रेडिट
Courtesy: ai generated

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नये सीएम का नाम फायनल हो गया है. BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जा चुका है, जिसकी घोषणा खुद गृह मंत्री अमित शाह ने कर दी है. पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री बनने की तैयारी के बाद अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और राज्य की जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया है.

इसके साथ ही शाह ने भावुक होकर उन 321 BJP कार्यकर्ताओं को याद किया जिनकी कथित तौर पर राज्य में राजनीतिक झड़पों के दौरान हत्या कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि उनके बलिदान ने पार्टी और बंगाल के वॉर्डर इलाकों में राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में मदद की है. इसके साथ ही अमित शाह ने पिछली ममता सरकार को लेकर भी कई आरोप लगाते हुए तंज कसे.

पिछली सरकार में नहीं थी अभिव्यक्ति की आजादी

अमित शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पिछली सरकार में पश्चिम बंगाल में अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतांत्रिक राजनीति करना मुश्किल हो गया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP पर भरोसा जताया है जिसके चलते 2026 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत मिली है.

अवैध घुसपैठ पर कार्रवाई का किया वादा

इसके साथ ही गृह मंत्री ने अवैध घुसपैठ और मवेशियों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि अब जब त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में BJP की सरकारें हैं तो पूर्वी सीमाओं से घुसपैठ 'असंभव' हो जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि वॉर्डर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए राज्य और केंद्र सरकारें दोनों मिलकर काम करेंगी.

ममता पर कसा तीखा तंज

वहीं भवानीपुर सीट से हार के बाद शाह ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर राजनीतिक तंज कसा. उन्होंने नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी की उन पर पिछली जीत का जिक्र करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि इस बार वह 'अपने ही गढ़ में' हार गईं. उन्होंने कहा कि BJP स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी हस्तियों से प्रेरित होकर बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को बहाल करने के लिए काम करेगी.