Hindenburg Research: अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत को लेकर एक और बड़ा खुलासा करने की चेतावनी दी है. एक साल पहले अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन तक के आरोप लगाने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंडनबर्ग रिसर्च ने यह बात लिखी है. इस पोस्ट के जरिए हिंडनबर्ग ने किसी नए खुलासे के बारे में संकेत दिया है. हालांकि उसने किसी भी कंपनी का नाम नहीं लिया है.
24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी. रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई. इस रिपोर्ट को लेकर भारतीय शेयर बाजार रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने हिंडनबर्ग को 46 पेज का कारण नोटिस भी भेजा था.
हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप है कि अडानी मामले में यूज किए गए ऑफशोर फंड में SEBI की अध्यक्ष माधबी बुच और उनके पति धवल बुच की हिस्सेदारी थी. ऑफशोर फंड यानी ऐसा फंड जिसे विदेशी बाजारों में इन्वेस्ट करते हैं. एक दिन पहले ही पहले हिंडनबर्ग ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि भारत में जल्द बड़ा होने वाला है.