menu-icon
India Daily

भारी बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, सुरक्षा के लिए फैसला

Amarnath Yatra Suspended: जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा के लिहाज से स्थगित कर दिया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Shilpa Shrivastava
भारी बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, सुरक्षा के लिए फैसला
Courtesy: Pinterest

Amarnath Yatra Suspended: जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा के लिहाज से स्थगित कर दिया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. बारिश अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है. अधिकारियों ने कहा कि स्थिति और मौसम का आकलन करने के बाद ही जम्मू बेस से तीर्थयात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी. आज सुबह भगवती नगर बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए कोई नया जत्था रवाना नहीं हुआ.

बता दें कि 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 4.75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं. यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू क्षेत्र में 11 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. इससे फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड का खतरा है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आवाजाही सुचारू चल रही है.

11 अगस्त तक बारिश का अलर्ट:

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू क्षेत्र में 11 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. खासकर कुछ इलाकों में ज्यादा असर रहेगा. मंगलवार तक फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड का खतरा है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आवाजाही सुचारू चल रही है.

सीएम उमर अब्दुल्ला की अपील:

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जहां लैंडस्लाइड हुआ है, वहां जल्द ट्रैफिक क्लियर किया जा रहा है. रामबन जिले के पीरा में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि यह फल का मौसम है. लोग अपना माल बाजार पहुंचाना चाहते हैं. 

अमरनाथ यात्रा भी चल रही है, जिससे हाईवे पर कुछ प्रतिबंध हैं. फिर भी फलों से भरे ट्रकों और पेट्रोलियम टैंकरों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जरूरी सामान की कमी न हो. उन्होंने कहा कि इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ पहुंच चुके हैं और सभी सुरक्षित लौटे हैं. उम्मीद है कि और भी तीर्थयात्री अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करेंगे.