Asaduddin Owaisi News: भारतीय जनता पार्टी की असम यूनिट द्वारा मुसलमानों को लेकर X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है. इस वीडियो को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. ओवैसी ने कहा यह वीडियो ना केवल अपमानजनक है बल्कि यह मुसलमानों का नरसंहार करना है.
ओवैसी ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के वीडियो को अपमाननजक बताते हुए डिलीट करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए उसकी मां सबसे सम्मानित होती है, असम बीजेपी के घृषित वीडियो को लेकर भी यही सिद्धांत लागू होने चाहिए. मुसलमानों को घातक नागरिकों के रूप में चित्रित करना और ऐसे समूह के रूप में दर्शाना जिसे लगातार दबाकर रखना जरूरी है, ना केवल अपमानजक है बल्कि नरसंहारकारी है.
ओवैसी ने इस वीडियो को लेकर कहा कि यह एआई वीडियो दिखाता है अगर असम में बीजेपी नहीं होती तो वहां मुसलमान बहुसंख्यक हो जाते. वो सिर्फ वोट के लिए डर नहीं फैला रहे हैं बल्कि यह असली रूप में घृणित हिंदुत्व विचारधारा है.
We can’t let this dream of Paaijaan to be true!! pic.twitter.com/NllcbTFiwV
— BJP Assam Pradesh (@BJP4Assam) September 15, 2025
भारत में मुसलमानों का अस्तित्व ही एक समस्या
ओवैसी ने इस वीडियो के लेकर कहा कि बीजेपी के लिए भारत में मुसलमानों का अस्तित्व ही एक समस्या है, उनका सपना मुस्लिम मुक्त भारत है. इस लगातार शिकायत के अलावा उनके पास भारत के लिए कोई और विजन नहीं है. बता दें कि असम बीजेपी द्वारा जारी किए गए इस एआई वीडियो में दिखाया गया है कि अगर असम में बीजेपी नहीं होती या होगी तो राज्य में मुसलमानों का राज हो जाएगा, इसलिए सोच समझकर वोट डालें.
The Patna HC ordered the removal of an AI video depicting @narendramodi and his mother because it was defamatory. For everyone, their mother has the highest regard. The same principle must be followed for Assam BJP’s disgusting video as well. It’s not only defamatory, but… https://t.co/MEocUXUndc
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 17, 2025