गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में 241 लोगों की जान चली गई लेकिन मणिपुर की 20 वर्षीय एयर होस्टेस कोंगब्रेलटपम नगनथोई शर्मा के परिवार को अभी भी उम्मीद है कि वह जीवित हो सकती हैं, क्योंकि उनका मोबाइल फोन चालू है.
परिवार में छाया मातम
मणिपुर के थौबल जिले के अवांग लेइकाई में शर्मा परिवार को हादसे की खबर मिलते ही मातम छा गया. उनकी रिश्तेदार के. खेंजिता ने बताया, "हमने खबर मिलने के बाद कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उनके फोन का इंटरनेट अभी भी चालू है. हमने शाम 6 बजे के बाद कॉल करना बंद कर दिया, ताकि बैटरी खत्म न हो." नगनथोई की एक चचेरी बहन ने कहा, "टेकऑफ से पहले उनका आखिरी मैसेज था, 'मैं लंदन जा रही हूं. कुछ मिनटों में उड़ान भरेंगे. शायद कुछ देर बात नहीं हो पाए.'"
VIDEO | Ahmedabad plane crash: Family members of Nganthoi Sharma Kongbrailatpam, a crew member on board Air India flight AI171 en route to London, break down in grief upon receiving news of the tragic incident.#AhmedabadPlaneCrash #planecrash
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/djxkfR22Op— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2025Also Read
तीन साल पहले एयर इंडिया में मिली थी नौकरी
नगनथोई तीन साल पहले इम्फाल में एयर इंडिया की भर्ती प्रक्रिया में चुनी गई थीं. उस समय वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं और केवल कोशिश के तौर पर आवेदन किया था. चयन के बाद वह मुंबई में तैनात थीं. उनकी चचेरी बहन ने बताया, "वह विमान हादसों से बहुत डरती थीं और कहती थीं कि ऐसी स्थिति में क्या करेंगी, यह नहीं जानतीं."
उसकी मौत की खबरें झूठी हैं
परिवार ने सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की अफवाहों पर नाराजगी जताई. बहन ने कहा, "हम उनकी स्थिति जानने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी मृत्यु की फर्जी खबरें तेजी से फैल रही हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो हमें और दुख दे रहा है." परिवार के सदस्यों ने बताया कि दिल्ली और चंडीगढ़ से उनके भाई और चचेरा भाई अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं.
परिवार को बेटी का इंतजार
नगनथोई तीन बहनों में मंझली हैं. उनकी बड़ी बहन एक निजी स्कूल में काम करती हैं, और छोटी बहन नवीं कक्षा में पढ़ती है. परिवार को अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है.