नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) अब E20 पेट्रोल के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है. पार्टी का कहना है कि अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, तो आंदोलन और बड़ा रूप लेगा. AAP अगले हफ्ते प्रधानमंत्री आवास पर पिटीशन देने की भी तैयारी कर रही है. आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के युवाओं ने पहले एक होकर आवाज उठाई थी, जिससे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. अब E20 के मुद्दे पर भी हमें एकजुट होकर लड़ना होगा.
केजरीवाल ने कहा कि इस शनिवार को पार्टी ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित कर रही है. इसमें लोग अपनी समस्या बता सकते हैं. इसमें ऑनलाइन भी शामिल हुआ जा सकता है. केजरीवाल ने कहा कि लोग E20 पेट्रोल से बहुत परेशान हैं. गाड़ियों में खराबी आ रही है, इंजन खराब हो रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि E20 की समस्या का तुरंत समाधान करें.
देश के युवाओं ने एक होकर आवाज़ उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा. E20 पर भी हमें एक होकर आवाज़ उठानी पड़ेगी.
इस शनिवार हम 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं. आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं. आप सभी… pic.twitter.com/PacK9aVocX— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 27, 2026Also Read
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक, लाठीचार्ज का कोई बहाना नहीं'
- 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद...' इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री, NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया स्वागत
- 'आपने सब कुछ कुर्बान कर दिया, मैं नाकाम रही', NEET में कम अंक आने के बाद छात्रा ने की खुदकुशी; जांच जारी
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री तब सुनते हैं जब हम सब मिलकर एक आवाज में बोलते हैं.” इस शनिवार को देशभर के उन सभी लोगों को एक मंच पर लाने की कोशिश है जो E20 से परेशान हैं. दिल्ली या आस-पास रहने वाले लोग शनिवार को सुबह 11:30 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब पहुंच सकते हैं और अपनी समस्या रख सकते हैं. AAP का मानना है कि E20 पेट्रोल आम आदमी की गाड़ी के लिए ठीक नहीं है. पार्टी इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने की तैयारी में है.
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा. दिल्ली और आस-पास के इलाकों से जो लोग व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकते हैं, उन्हें सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचना होगा. जो लोग दिल्ली से बाहर हैं और व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकते, वे ऑनलाइन हिस्सा ले सकते हैं.”
Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "To bring everyone together, we are organizing the 'National Town Hall Against E-20' programme this Saturday. We hope thousands of people will participate in it. The programme will begin at 12 noon. People from Delhi and nearby… pic.twitter.com/toA6ZMumeP
— IANS (@ians_india) July 27, 2026
केजरीवाल ने बताया कि उन्हें 8588833212 पर WhatsApp मैसेज भेजना होगा. उन्हें शुक्रवार शाम तक एक लिंक भेजा जाएगा, जिसके जरिए वे शनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद लिंक पर क्लिक करके कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे."