menu-icon
India Daily

Aaj Ka Mausam: देशभर में बिगड़ा मौसम का मिजाज, IMD की चेतावनी, अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश

दक्षिण भारत में भी इन दिनों बारिश का हाल बुरा है. लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ रही है. भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आप नीचे दिए गए लेख में जान सकते हैं कि किस तरह का मौसम रहने वाला है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Aaj Ka Mausam: देशभर में बिगड़ा मौसम का मिजाज,  IMD की चेतावनी, अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Courtesy: Pinterest

Weather Update: देशभर में मौसम बिगड़ रहा है, जिसके चलते कुछ जगहों पर बारिश और तूफान का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे उत्तराखंड में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं और गांव टापू बन गए हैं. दक्षिण भारत में भी इन दिनों बारिश का हाल बुरा है. लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ रही है.

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आप नीचे दिए गए लेख में जान सकते हैं कि किस तरह का मौसम रहने वाला है.

किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. आईएमडी के मुताबिक केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाएं चलने की आशंका है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है. सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा में अभी भारी बारिश से राहत नहीं मिली है, यहां आगे भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी और मणिपुर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गई है.

भारी बारिश भी होगी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जहां बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी बूंदाबांदी और आंधी की संभावना है.