नई दिल्ली: देशभर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, नॉर्थ इंडिया में तेजी से गर्माहट बढ़ने लगी है. जबकि साउथ और ईस्ट इंडिया के कुछ हिस्सों में कुछ बारिश और गरज के साथ बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर की बात की जाए तो देश की राजधानी में तापमान 30 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है. वहीं, IMD ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम: ज्यादातर आसमान साफ रहेगा, सुबह थोड़ी धुंध या कोहरा रहेगा जो जल्दी छंट जाएगा. सुबह-सुबह ठंडक महसूस होगी, लेकिन दोपहर में गर्मी होगी.लगभग 10 kmph की नॉर्थवेस्ट हवाएं चलने से धूप ज्यादा और तेज लगेगी. एयर क्वालिटी अभी भी खराब है.
यूपी के मौसम की बात करें तो यहां पर मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश को लेकर चेतावनी नहीं दी गई है, तो संभावना न के बराबर है. कुछ इलाकों में तापमान बढ़ सकता है. वहीं, कुछ जगहों पर चिलचिलाती धूप निकलने के आसान हैं. इसके अलावा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर, अमेठी, झांसी, आजमगढ़, बलिया, अमरोहा, बागपत, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बांदा, अलीगढ़, मेरठ, बदायूं, बिजनौर, जौनपुर, मैनपुरी, चंदौली, चित्रकूट और गौतम बुद्ध नगर में तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा.
मुंबई की बात करें तो पूरे दिन आसमान साफ रहने के साथ गर्म और नमी वाला मौसम रहेगा. दिन में ज्यादा से ज्यादा तापमान 30-32°C और रात में 22-24°C रहेगा. धूप खिली रहेगी और आज बारिश नहीं होगी. कोलकाता की बात करें तो ज्यादातर धूप और गर्मी रहेगी, तापमान बढ़ेगा. आस-पास के इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन शहर ज्यादातर सूखा और सुहावना रहेगा.
दूसरों के मुकाबले अच्छा यहां हल्के बादल छाए रहेंगे. ज्यादातर जगहों के लिए मौसम आरामदायक रहेगा, शहर में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. हैदराबाद की बात करें तो मौसम साफ से थोड़े बादल छाए रहेंगे, मौसम सूखा रहेगा.
IMD ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश का पूर्वी भाग, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल है.