menu-icon
India Daily

Aaj ka Mausam 23 August 2025: दिल्लीवालों को मिलेगी उमस से राहत, बिहार-राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात! जानें आपके शहर का हाल

Aaj ka Mausam 23 August 2025: 23 अगस्त 2025 को देशभर में मानसून का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR और यूपी में उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है, जबकि बिहार, राजस्थान और गुजरात में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उत्तराखंड-हिमाचल में अगले 7 दिन तक झमाझम बरसात का दौर जारी रहेगा.

babli
Edited By: Babli Rautela
Aaj ka Mausam 23 August 2025: दिल्लीवालों को मिलेगी उमस से राहत, बिहार-राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात! जानें आपके शहर का हाल
Courtesy: Social Media

Aaj ka Mausam 23 August 2025: देशभर में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. महाराष्ट्र से लेकर मेघालय तक कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है. वहीं, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अभी भी उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत में 26 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात में आज भीषण बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का क्रम पिछले कुछ दिनों से थमा हुआ है. सुबह और शाम बादलों की आवाजाही जरूर हो रही है लेकिन लगातार बारिश देखने को नहीं मिल रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 अगस्त तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी.

उत्तर प्रदेश: अगले तीन दिन में बदलेगा मौसम

पिछले एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश में लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज बारिश की संभावना है. इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी.

बिहार: भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश जहां एक तरफ राहत लाएगी, वहीं दूसरी ओर जलभराव और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है.

उत्तराखंड-हिमाचल में बरसात का दौर जारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश से भूस्खलन और रास्तों के अवरुद्ध होने का खतरा बढ़ सकता है.

शहर   अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 
दिल्ली  31°C 23°C
मुंबई   29°C 26°C 
कोलकाता  30°C 26°C
चेन्नई   35°C 27°C   
पटना    32°C 26°C
रांची  26°C   22°C  
भोपाल    28°C 23°C
जयपुर   32°C 26°C
लखनऊ    32°C 25°C

आज का मौसम कई राज्यों में अलग-अलग रंग दिखाने वाला है. जहां दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में भीषण बारिश की संभावना जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में लगातार बरसात से सतर्कता जरूरी है.