menu-icon
India Daily

आपके शरीर की बड़ी समस्या के बारे में चेतावनी दे रही हैं आपकी आंखें, इन बदलावों को न करें इग्नोर

आपकी आंखे आपके ओवरऑल हेल्थ के बारे में बताती है. अगर आपको भी अपनी आंखों में कुछ इस तरह की समस्याएं नजर आती हैं, तो उसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आपके शरीर की बड़ी समस्या के बारे में चेतावनी दे रही हैं आपकी आंखें, इन बदलावों को न करें इग्नोर
Courtesy: Pinterest

आंखों की समस्या पर लोग तब तक ध्यान नहीं देते हैं, जब तक समस्या काफी ज्यादा बढ़ न जाए. हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि अगर शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दिया जाए तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है. लेकिन कई लोग शुरुआत में ही लापरवाही करते हैं.

डॉक्टर बताते हैं कि आंखों से जुड़ी कई बड़ी बीमारियां एकदम से नहीं आती हैं, बल्कि वे आपको पहले कई बार चेतावनी देती हैं. जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है. 

नजरें धुंधली हो जाना

कई बार लगातार स्क्रीन पर काम करने की वजह से कई बार नजरें थोड़ी देर के लिए धुंधली हो जाती हैं. लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है तो आपको डायबिटीज या फिर रेटिना से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आंखों को रगड़ने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें. 

आंखों का लाल होना

धूल-मिट्टी की वजह से कई  बार आंखें लाल हो जाती हैं. लेकिन अगर लालिमा कई दिनों तक बनी रहे या फिर कुछ दिनों के अंदर बार-बार हो जाए तो इसके पीछे एलर्जी या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है.

काले धब्बे दिखना

कई लोगों को आंखों के सामने अक्सर कुछ तैरती हुई या काले धब्बे दिखते हैं. धूप के समय कभी-कभी यह सामान्य बात होती है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो आपको रेटिना की समस्या हो सकती है. 

आंखों में दर्द

कई लोगों को अक्सर आंखों में भारीपन और दर्द महसूस होता है. यह केवल नींद पूरी न होने की वजह से नहीं बल्कि इन्फेक्शन की वजह से भी हो सकता है. या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आपकी आंखों पर दबाव बढ़ गया हो.

आंखों में सूखापन

जो कोई भी लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करता है, उसे आंखों के सूखेपन की समस्या होती है. यह समस्या अभी के समय में काफी आम हो गई है. आंखों में सूखापन के कारण लगातार जलन और किरकिरापन महसूस हो सकता है.

रातों में कम दिखना

अगर आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है और रात के समय में दिखने में समस्या हो रही हो तो यह मोतियाबिंद या रेटिना से जुड़ी समस्या हो सकती है.

आंखों का पीला पड़ना

अगर आपकी आंखें पीली नजर आ रही हैं. तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें. यह कई समस्याओं का सिग्नल हो सकता है. कभी-कभी यह लिवर की समस्याओं से भी जुड़ा होता है. इसलिए इसे इग्नोर न करें.