menu-icon
India Daily

Bawaseer Home Remedy: खूनी बवासीर ने कर रखा है उठना -बैठना दुश्वार? आपके रसोई में छिपा है चमत्कारी उपाय

बवासीर (Piles) एक आम लेकिन बेहद कष्टदायक समस्या है, जिसमें गुदा क्षेत्र की नसें सूज जाती हैं और कई बार उनमें खून भी आने लगता है. खूनी बवासीर (Bleeding Piles) में मलत्याग के दौरान तेज दर्द, जलन और रक्तस्राव की समस्या होती है. अधिकतर मामलों में यह समस्या खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण होती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में ही ऐसे प्राकृतिक और असरदार घरेलू उपाय छिपे हैं, जो आपको इस पीड़ा से राहत दिला सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Bawaseer Home Remedy: खूनी बवासीर ने कर रखा है उठना -बैठना दुश्वार? आपके रसोई में छिपा है चमत्कारी उपाय
Courtesy: Pinterest

Bawaseer Home Remedy: बवासीर (Piles) एक दर्दनाक समस्या है, जो कई लोगों के लिए असहनीय बन जाती है. खासकर खूनी बवासीर (Bleeding Piles) में मलत्याग के दौरान तेज दर्द और रक्तस्राव की समस्या होती है.

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो चिंता की बात नहीं है. आपकी रसोई में ही ऐसे चमत्कारी घरेलू उपाय मौजूद हैं, जो बवासीर को जड़ से ठीक करने में सहायक हो सकते हैं.

1. नारियल तेल और कपूर का मिश्रण

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं. कपूर के साथ मिलाने से यह मिश्रण खुजली और जलन को भी कम करता है.

उपयोग

एक चम्मच नारियल तेल में आधा चुटकी कपूर मिलाएं.
-प्रभावित जगह पर इसे दिन में दो बार लगाएं.
- कुछ ही दिनों में आपको राहत महसूस होगी.

2. त्रिफला चूर्ण का सेवन

त्रिफला चूर्ण पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज को दूर करता है, जिससे बवासीर की समस्या कम हो सकती है.

कैसे करें इस्तेमाल?

- रोज रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लें.
- यह मल त्याग को आसान बनाएगा और बवासीर में राहत देगा. 

3. एलोवेरा जेल

एलोवेरा अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. यह बवासीर में जलन और दर्द को कम करने में कारगर है.

उपयोग  
- एलोवेरा के पत्ते से ताजा जेल निकालें. 
- इसे प्रभावित हिस्से पर दिन में दो बार लगाएं.
- कुछ ही दिनों में दर्द और सूजन में राहत मिलेगी.

4. मूली और शहद

मूली का रस बवासीर को ठीक करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल 
- एक चम्मच मूली के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें.
- इससे बवासीर की सूजन कम होती है और दर्द में आराम मिलता है. 

5. बर्फ की सिकाई

अगर बवासीर के कारण असहनीय दर्द हो रहा है, तो बर्फ की सिकाई तुरंत राहत दे सकती है.

उपयोग  

- एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटें और प्रभावित स्थान पर 10-15 मिनट के लिए रखें.
- दिन में 2-3 बार इसे दोहराएं.

बवासीर को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय बहुत प्रभावी हो सकते हैं. हालांकि, अगर समस्या अधिक गंभीर हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. सही खान-पान और जीवनशैली में सुधार करके आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.