menu-icon
India Daily

केरल में कैंसर बन रहा मौत का तूफान! 2023 तक लाखों लोग होंगे जानलेवा बीमारी के शिकार; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

केरल कैंसर कॉन्क्लेव 2025 में जो रिपोर्ट सामने आई है, वो चौंकाने वाली और बेहद गंभीर है. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केरल में हर साल औसतन 88,460 नए कैंसर केस सामने आते हैं. इसमें से 43,110 पुरुष और 45,350 महिलाएं होती हैं.

princy
Edited By: Princy Sharma
केरल में कैंसर बन रहा मौत का तूफान! 2023 तक लाखों लोग होंगे जानलेवा बीमारी के शिकार; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Courtesy: Social Media

Cancer Cases Increased In Kerala: केरल कैंसर कॉन्क्लेव 2025 में जो रिपोर्ट सामने आई है, वो चौंकाने वाली और बेहद गंभीर है. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केरल में हर साल औसतन 88,460 नए कैंसर केस सामने आते हैं. इसमें से 43,110 पुरुष और 45,350 महिलाएं होती हैं. यानी हर दिन करीब 240 लोग कैंसर के शिकार हो रहे हैं!

पूरे देश में जहां सालाना 15.6 लाख कैंसर मरीज मिलते हैं, उसमें अकेले केरल का हिस्सा 5.7% है जो कि किसी एक राज्य के लिए बेहद चिंताजनक है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर यही रफ्तार रही, तो 2030 तक ये आंकड़ा और बढ़कर पुरुषों में 43,930 और महिलाओं में 45,813 तक पहुंच सकता है.

किसे कौन-सा कैंसर सबसे ज्यादा?

रिपोर्ट को ICMR-NCDIR बेंगलुरु के निदेशक प्रोफेसर प्रशांत माथुर ने पेश किया. उनके अनुसार, पुरुषों में सबसे ज्यादा कैंसर के ये प्रकार हैं:

पुरुषों 

  • फेफड़ों का कैंसर: 14%
  • मुंह का कैंसर: 10%
  • आंत (कोलन) का कैंसर: 10%
  • प्रोस्टेट कैंसर: 9%
  • लीवर कैंसर: 8%

महिलाएं

  • स्तन कैंसर (ब्रेस्ट कैंसर): 34%
  • थायरॉइड कैंसर: 11%
  • आंत का कैंसर: 9%
  • गर्भाशय (यूटेरस) कैंसर: 6%
  • अंडाशय (ओवरी) कैंसर: 4%

किस कैंसर से हो रही सबसे ज्यादा मौतें?

2024 के आंकड़ों से पता चला है कि कैंसर से मौत के मामले भी तेजी से बढ़े हैं:

पुरुषों में:

  • फेफड़ों का कैंसर – 28.9%
  • लिवर कैंसर – 18.9%
  • प्रोस्टेट कैंसर – 11.2%
  • पेट और मुंह का कैंसर – 8.3%

महिलाओं में:

  • ब्रेस्ट कैंसर – 37.5%
  • फेफड़ों का कैंसर – 8.3%
  • ओवरी कैंसर – 6.6%
  • थायरॉइड कैंसर – 6.1%
  • सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर – 5.2%

रिपोर्ट में बताया गया कि पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर से मृत्यु दर भारत में औसतन 7.8% है, लेकिन केरल में यह 28.9% है महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर से मौतें भारत में औसतन 14.9% होती हैं, लेकिन केरल में यह 37.5% तक पहुंच गई है. यानि केरल में कैंसर से मौत का खतरा देश के बाकी हिस्सों से कहीं ज़्यादा है.

कौन-से कैंसर तेजी से बढ़ रहे हैं?

  • पुरुषों में: लंग, लिवर और प्रोस्टेट कैंसर
  • महिलाओं में: ब्रेस्ट और थायरॉइड कैंसर

के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि लिवर कैंसर पिछले 20 सालों से दोनों जेंडर्स में लगातार बढ़ रहा है, और इसमें कोई गिरावट नहीं आई है.