menu-icon
India Daily

Zubeen Garg Death: जुबिन गर्ग केस में नया मोड़, इन 2 लोगों को किया गिरफ्तार, अटेम्प्ट टू मर्डर का लगा आरोप

Singer Zubeen Garg: मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत से जुड़ी बड़ी खबर आई है. पुलिस ने संगीतकार शखरज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंता को हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों 19 सितंबर को सिंगापुर में गर्ग के साथ यॉट पार्टी में थे.

princy
Edited By: Princy Sharma
Zubeen Garg Death: जुबिन गर्ग केस में नया मोड़, इन 2 लोगों को किया गिरफ्तार, अटेम्प्ट टू मर्डर का लगा आरोप
Courtesy: Pinterest

Zubeen Garg Death Probe: मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने संगीतकार शखरज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंता को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी गुरुवार को की गई है. दोनों को भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी बुधवार को हुई और दोनों आरोपियों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. यह दोनों 19 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के दौरान जुबीन गर्ग के साथ एक यॉट पार्टी में मौजूद थे. पार्टी के दौरान 52 वर्षीय गायक गर्ग तैरने गए थे और बाद में पानी में मुंह के बल तैरते हुए पाए गए थे.

छह दिन तक की पूछताछ 

SIT के सूत्रों के मुताबिक, एक वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि शखरज्योति गोस्वामी सिंगर जुबीन गर्ग के पास तैर रहे थे, जबकि अमृतप्रभा महंता इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर रही थीं. पुलिस ने छह दिन तक दोनों से पूछताछ की, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई.

पूछताछ करना है जरूरी

इससे पहले बुधवार को पुलिस ने जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंता को भी गिरफ्तार किया था. SIT सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं का मानना है कि इन दोनों आरोपियों से गोस्वामी और महंता की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करना जरूरी है.

पत्नी गरिमा गर्ग ने की अपील

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग ने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताया और जनता से अपील की कि वे जांच को उसके तरीके से चलने दें. उन्होंने कहा, 'जांच चल रही है और हमें पूरा विश्वास है कि हमें जल्द ही न्याय मिलेगा. हमें सच पता चलेगा कि उस दिन असल में क्या हुआ था.' पुलिस जांच अब सिंगापुर तक फैल सकती है, क्योंकि SIT टीम वहां और सबूत इकट्ठा करने के लिए जाने की तैयारी कर रही है.
 

सम्बंधित खबर