menu-icon
India Daily

एक बार फिर पापा बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक, चौथी बार बच्चे को जन्म देंगी पहली पत्नी, लोगों ने यूं किया ट्रोल

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक प्रेग्नेंट हैं और चौथे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. इससे अरमान पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं. इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है.

antima
Edited By: Antima Pal
एक बार फिर पापा बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक, चौथी बार बच्चे को जन्म देंगी पहली पत्नी, लोगों ने यूं किया ट्रोल
Courtesy: x

मुंबई: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 3 के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक प्रेग्नेंट हैं और चौथे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. इससे अरमान पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं. इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है, खासकर जब परिवार ने हाल ही में एक शानदार मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं.

एक बार फिर पापा बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक

फोटोशूट में पायल अपनी प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में बेहद कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस लुक में नजर आईं. वे बेबी बंप को प्राउडली फ्लॉंट करती दिख रही हैं, जबकि अरमान उनके साथ खड़े हैं और प्यार भरी नजरों से बंप को छूते हुए मुस्कुरा रहे हैं. तस्वीरों में अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी शामिल हैं. वे पायल और अरमान के साथ पोज देती नजर आईं, जो देखकर कई लोगों को हैरानी हुई.

यह फोटोशूट परिवार की यूनिटी को दिखाता है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अरमान मलिक की फैमिली स्ट्रक्चर पहले से ही चर्चा में रहती है. वे पायल और कृतिका दोनों पत्नियों के साथ एक साथ रहते हैं. पायल से उनके तीन बच्चे हैं – बेटा चिरायु और IVF से जन्मे जुड़वां बच्चे आयान और तुबा. कृतिका से उनका एक बेटा है. अब पायल की यह चौथी प्रेग्नेंसी परिवार में पांचवें बच्चे की एंट्री कराएगी. पायल ने इसे 'मिरेकल' बताया है, क्योंकि यह 15 साल बाद नेचुरल तरीके से हुआ है. कई असफल IVF अटेम्प्ट्स के बाद यह खुशी आई है.

अरमान ने पायल का सपोर्ट करते हुए कहा, 'मां होने का हक है, चाहे 1 बच्चा हो या 5. पायल को जितने बच्चे चाहिए, उनका पूरा हक है. हमारी फैमिली बढ़ रही है और मैं गर्व महसूस कर रहा हूं.' लेकिन इस खबर पर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन्स आए हैं. कुछ लोग फैमिली की खुशी में शामिल हो रहे हैं, तो कई ने ट्रोल किया.

बता दें कि अरमान मलिक अपनी फैमिली व्लॉग्स से फेमस हैं. वे अक्सर अपनी लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप और बच्चों के साथ मोमेंट्स शेयर करते हैं. यह न्यूज भी उनके चैनल पर व्लॉग के जरिए आई. फोटोशूट और गोदभराई जैसे फंक्शन्स में कृतिका की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा.