menu-icon
India Daily

विक्की कौशल से लेकर सारा अली खान तक, मनीष मल्होत्रा की मां के प्रेयर मीट में पहुंचे ये बॉलीवुड सेलेब्स

मनीष मल्होत्रा के लिए यह समय बहुत दुखद है. उनकी मां सुदर्शन मल्होत्रा का 19 मार्च 2026 को 94 साल की उम्र में निधन हो गया. बॉलीवुड और फैशन जगत के कई बड़े नाम उनके दुख में शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की. मनीष ने अपनी मां के साथ गहरा लगाव रखा था और उन्हें अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी इंस्पिरेशन बताया था.

antima
Edited By: Antima Pal
विक्की कौशल से लेकर सारा अली खान तक, मनीष मल्होत्रा की मां के प्रेयर मीट में पहुंचे ये बॉलीवुड सेलेब्स
Courtesy: x

मुंबई: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए यह समय बहुत दुखद है. उनकी मां सुदर्शन मल्होत्रा का 19 मार्च 2026 को 94 साल की उम्र में निधन हो गया. बॉलीवुड और फैशन जगत के कई बड़े नाम उनके दुख में शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की. मनीष ने अपनी मां के साथ गहरा लगाव रखा था और उन्हें अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी इंस्पिरेशन बताया था.

मनीष मल्होत्रा की मां के प्रेयर मीट में पहुंचे ये बॉलीवुड सेलेब्स 

मां के निधन के बाद 20 मार्च को मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट के हिंदू क्रेमेटोरियम में अंतिम संस्कार हुआ. यहां करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर, रोनित रॉय, अलवीरा खान अग्निहोत्री, खुशी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विजय वर्मा, साईयामी खेर, सोफी चौधरी, करण टकर, डेविड धवन, रोहित धवन और फातिमा सना शेख जैसे कई सेलेब्स पहुंचे.

21 मार्च को मुंबई में ही मनीष के घर पर प्रेयर मीट आयोजित की गई. इस दौरान मनीष बहुत इमोशनल और टूटे हुए नजर आए. कई स्टार्स ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे. इनमें अजय देवगन, काजोल और उनकी बेटी नीसा देवगन, ट्विंकल खन्ना, बॉबी देओल, गौहर खान, उर्मिला मातोंडकर, अरमान मलिक, अनु मलिक, गौरी खान, सिद्धांत चतुर्वेदी, सारा अली खान, विक्की कौशल, इब्राहिम अली खान, डेविड धवन और सोफी चौधरी शामिल थे. सभी ने मनीष को गले लगाया और शांति की कामना की.

मनीष ने अपनी मां के निधन के बाद एक इमोशनल नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि वे उन्हें हमेशा मिस करेंगे. फैशन वीक में उनका शेड्यूल्ड लकमे फैशन वीक X FDCI 2026 का काउचर शो भी कैंसल कर दिया गया. यह फैसला परिवार के दुख को सम्मान देने के लिए लिया गया. बॉलीवुड ने इस मुश्किल वक्त में मनीष का पूरा साथ दिया. कई सेलेब्स ने उनके घर जाकर कंडोलेंस दिया और सोशल मीडिया पर भी शोक जताया. मनीष मल्होत्रा इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर डिजाइनर्स में से एक हैं, जिन्होंने कई फिल्मों और सेलेब्स के लिए आइकॉनिक लुक्स क्रिएट किए हैं. उनकी मां की याद में आयोजित यह प्रेयर मीट बॉलीवुड की यूनिटी और सपोर्ट को दिखाती है.