menu-icon
India Daily

‘एक-दूसरे को सरप्राइज करना चाहते थे…’, रश्मिका और विजय की संगीत नाइट ने जीता दिल, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने संगीत फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. परिवार और दोस्तों के बीच हुई इस खास रात की झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया है. उदयपुर में हुई शादी के बाद कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
‘एक-दूसरे को सरप्राइज करना चाहते थे…’, रश्मिका और विजय की संगीत नाइट ने जीता दिल, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने
Courtesy: Instagram

मुंबई: 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने प्री वेडिंग संगीत फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कपल बेहद खुश और प्यार में डूबा नजर आ रहा है. रश्मिका ने पोस्ट में लिखा कि यह रात प्यार, हंसी, आंसुओं और डांस से भरी हुई थी. उन्होंने बताया कि वह और विजय एक दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे, जबकि परिवार भी उन्हें चौंकाने की तैयारी में था.

संगीत नाइट में रश्मिका ने मशहूर डिजाइनर ब्रांड फाल्गुनी शने पीकॉक का खास आउटफिट पहना था. उन्होंने बताया कि ड्रेस भारी थी, लेकिन फिर भी वह पूरी रात उसमें डांस करती रहीं. विजय ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह शाम हंसी, आंसुओं और सरप्राइज से भरी रही. उन्होंने कहा कि दोस्तों और परिवार के बीच यह एक बड़ी खुशियों भरी पार्टी थी.

फैंस ने कमेंट सेक्शन में लुटाया प्यार

कपल की तस्वीरें सामने आते ही कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई. फैंस ने उन्हें खूबसूरत जोड़ी बताया और उनकी खुशियों के लिए दुआएं दीं. तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है कि यह पल उनके लिए कितना खास था. परिवार के साथ डांस करते हुए और इमोशनल स्पीच सुनते हुए दोनों कई बार भावुक भी हुए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

उदयपुर में हुई शाही शादी

रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई. समारोह को निजी रखा गया था, लेकिन अब धीरे धीरे फंक्शन्स की झलकियां सामने आ रही हैं. शादी के बाद कपल हैदराबाद के एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और वहां फैंस को मिठाई बांटी. इसके बाद वे विजय के गांव थुम्मनपेटा में आयोजित गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की.

संगीत की रात की तस्वीरें सपनों जैसी लग रही हैं. चमकती रोशनी, रंगीन साज सज्जा और कपल की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है. रश्मिका और विजय की यह नई शुरुआत उनके फैंस के लिए भी किसी त्योहार से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग और संगीत की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और हर कोई इस जोड़ी को आशीर्वाद दे रहा है.