Bigg Boss 20 Wild Card Entry: रियलिटी शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट की एंट्री अक्सर चर्चा बटोरती है, लेकिन इस बार एक नाम अपनी संभावित एंट्री से पहले ही विवादों में घिर गया है. सोशल मीडिया पर मिट्ठू डॉन के नाम से पहचाने जाने वाले नकुल धुल के पुराने वीडियो फिर सामने आए हैं. इन क्लिप्स में महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणियों ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच नाराजगी पैदा कर दी है.
अब बिग बॉस 20 में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चाओं ने इस विवाद को और हवा दे दी है. इसी बीच उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पुरानी पोस्ट हटाए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, शो के निर्माताओं ने अभी तक उनकी एंट्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नकुल धुल कौन हैं और उनके पुराने बयानों को लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है?
नकुल धुल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है. इसमें वह रात 11 बजे किसी लड़की के पीछे चलने और तेज कदमों से आगे निकलने की बात करते सुनाई देते हैं. वह इसे डर का अनुभव कराने से जोड़ते हैं. वीडियो में उनके दोस्त की हंसी भी सुनाई देती है. इस क्लिप पर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े डर को मजाक के रूप में पेश करना कितना उचित है. फरवरी 2026 में भी इस वीडियो को लेकर उनकी आलोचना हुई थी.
"In Ladkiyon Se Mat Dara Karo Bhai” : Nakul Dhull’s controversial statement is making headlines again as he is reportedly set to enter the Bigg Boss 20 house as a wildcard. 🎥: @KhabriBossLady / X , @komalraiiiiii . . . #BiggBoss20 #NakulDhull #WildcardEntry #BiggBoss #IndiaForums
— India Forums (@indiaforums) October 9, 2026Also Read
- नाना पाटेकर का रात 11:30 बजे क्यों हुआ अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह
- अलविदा नाना पाटेकर... पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज एक्टर, 'नानाची वाड़ी' फार्म हाउस में बेटे मल्हार ने दी मुखाग्नि
- Nana Patekar Death: 'तबीयत ठीक नहीं...', अगर नाना पाटेकर से नहीं होती एक चूक तो बच जाती जान! मौत के लास्ट 30 मिनट
नकुल का एक अन्य वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें वह महिलाओं के लिए ‘नीचा जेंडर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई देते हैं. वह खुद को ऊंचे जेंडर का बताते हुए महिलाओं के साथ घूमने को लेकर टिप्पणी करते हैं. इस बयान के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके नजरिए की आलोचना की है. बिग बॉस में उनकी संभावित एंट्री की चर्चा के बीच ये पुराने वीडियो फिर बहस का विषय बन गए हैं.
This is #NakulDhull who will enter #BiggBoss20 as wildcard, Nakul has said on video that he considers all girls as Neechi jatta as in low caste , low life. https://t.co/PuOEJJKXyU
— Lady Khabri (@KhabriBossLady) October 8, 2026
नकुल धुल हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं तथा इंटरनेट पर मिट्ठू डॉन के नाम से जाने जाते हैं. वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मीम्स, व्यंग्य और सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों से जुड़े वीडियो बनाते हैं. उन्होंने वीआईटी वेल्लोर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उनकी पहचान बेबाक अंदाज और तंज भरे कंटेंट से बनी, लेकिन महिलाओं को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों ने उन्हें विवादों में भी ला दिया है.
बिग बॉस 20 में संभावित एंट्री की खबरों के बीच नकुल के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर भी चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 6 और 7 अक्टूबर की पोस्ट को छोड़कर बाकी पुरानी पोस्ट हटा दी हैं. हालांकि, नकुल ने इस बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है. इसलिए पोस्ट हटाने और बिग बॉस में एंट्री के बीच संबंध होने की पुष्टि नहीं की जा सकती.
नकुल की संभावित वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है. कुछ लोगों ने महिलाओं के प्रति उनके पुराने बयानों पर सवाल उठाए हैं, तो कुछ ने शो में उन्हें लाने की चर्चा पर आपत्ति जताई है. फिलहाल, बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. यदि वह शो में आते हैं, तो उनके पुराने बयान घर के अंदर और बाहर किस तरह की बहस छेड़ते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.