menu-icon
India Daily

'मौत से गुनाह खत्म नहीं होते’, नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बयान

तनुश्री दत्ता ने अपने वीडियो में कहा कि लोग उन्हें नाना पाटेकर को माफ करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहतीं.

Shilpa Shrivastava
'मौत से गुनाह खत्म नहीं होते’, नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बयान
Courtesy: X

 

मुंबई: बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया. जहां एक तरफ फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं, तनुश्री दत्ता ने इस मामले पर अपनी अलग प्रतिक्रिया दी. तनुश्री ने कहा है कि किसी व्यक्ति की मौत हो जाने से उसके गलत काम ठीक नहीं होते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर, जिसके बाद कई लोग उनके सपोर्ट में आते दिखे तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

नाना के निधन पर तनुश्री का बयान?

तनुश्री दत्ता ने अपने वीडियो में कहा कि हर व्यक्ति का किसी दूसरे इंसान के साथ एक्सपीरियंस अलग हो सकता है. तनुश्री ने कहा कि किसी की मौत हो जाने से उनके द्वारा किए गए गलत काम सही नहीं हो जाते हैं. उन्होंने लोगों से यह सवाल भी किया कि अगर किसी व्यक्ति ने अपनी जिंदगी में दूसरे लोगों को परेशान किया है, तो क्या उसकी मौत के साथ उन सभी बातों को भी खत्म मान लिया जाना चाहिए?

तनुश्री के मुताबिक, लोग उन्हें नाना पाटेकर को माफ करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहतीं. उनका कहना है कि माफी मांगने के लिए गलती स्वीकार करना और अपने व्यवहार पर पछतावा जताना भी जरूरी है.

‘मुझसे माफी नहीं मांगी, तो मैं क्यों माफ करूं?’

तनुश्री दत्ता ने वीडियो में साफ तौर पर कहा है कि जब नाना पाटेकर ने उनसे माफी नहीं मांगी तो वो उन्हें माफ क्यों करें. उन्होंने कहा कि किसी को माफ करने से पहले यह देखना चाहिए कि सामने वाले व्यक्ति को अपनी गलती का एहसास है या नहीं. तनुश्री का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दीं. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अपना एक्सपीरियंस शेयर करने का अधिकार है. वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि किसी के निधन के बाद इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

मीटू के बाद जिंदगी में आए बदलावों का किया जिक्र:

तनुश्री दत्ता ने वीडियो में बताया कि मीटू आंदोलन के बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही है. उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इससे पहले तक वो बेफिक्र होकर घूमती थीं, लेकिन इसके बाद ऐसा नहीं रहा. उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी के ब्रेक से छेड़छाड़ की गई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग उनका पीछा करते थे और उन्हें लगातार परेशान किया जाता था.

तनुश्री ने बताया कि उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि कई ऐसी बातें भी हैं, जो वो सार्वजनिक रूप से नहीं बता सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, अपने वीडियो में तनुश्री ने भगवान कृष्ण और मां काली का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मुश्किल दौर में वो हिम्मत के लिए काली मंदिर जाती थीं। तनुश्री ने अपने बयान में कहा कि उन्हें लगता है कि भगवान कृष्ण ने उनकी लाज रख ली है. 

उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को अपने लिए राहत से जोड़ा। साथ ही कहा कि वो जिन परिस्थितियों से गुजरी हैं, वो कोई नहीं समझ सकता है। इसे केवल वही समझ पाएगा, जिसने खुद ये परेशानी झेली हो। तनुश्री ने कहा कि किसी की परिस्थिति को समझे बिना उसके अनुभवों पर फैसला सुनाना आसान है, लेकिन वास्तविक परेशानी से गुजरना अलग बात है.