War 2 X Review: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ आखिरकार बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है. ये फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर वॉर का सीक्वल है. रिलीज के साथ ही ये फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और एक्स पर दर्शकों के रिव्यू की बाढ़ आ गई है, जिसमें फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रही हैं.
कई दर्शकों ने फिल्म को 'विजुअल ट्रीट' बताते हुए इसकी स्टार पावर, दमदार एक्शन और ग्रैंड सेट डिजाइन की तारीफ की है. वहीं, कुछ ने कहानी को 'नीरस' और 'दोहराव भरी' बताते हुए निराशा जताई है.
फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'War2 तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं के दर्शकों की न्यूनतम उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी. पुराने टेम्पलेट को रीसायकल किया गया, यह अब तक की सबसे बड़ी आपदा है.'
#war2 did not reach the minimum expectations of the audience of both telugu and hindi led to a huge disaster.
Routine recycled old template with no high
Rating 1.5/5
Biggest disaster ever! pic.twitter.com/qaVgDgN2Sf— Bonjour4all (@Bonjour4all) August 14, 2025Also Read
दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा, 'पहला भाग बिजली की तरह था, लेकिन ऋतिक-एनटीआर का महाकाव्य आमना-सामना थिएटर को पागल कर देने वाला पल था.'
War 2 – Interval Review 🎬
— sagar 🦅 (@BolleVidya84421) August 14, 2025
The first half is nothing short of electrifying – a one-man show that keeps you glued to the screen. Every frame radiates charisma and style. But the real goosebump moment? That epic Hrithik 🤝 NTR face-off – the theater went absolutely wild!#War2
वहीं, एक प्रमुख फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म को औसत दर्जे की एक्शन थ्रिलर बताते हुए कहा, 'कहानी में क्षमता थी, लेकिन उसका पूरा लाभ नहीं उठाया गया. कुछ ट्विस्ट और डांस नंबर अच्छे रहे, लेकिन मुख्य कहानी भावनात्मक जुड़ाव में कमजोर रही.'
#War2 is a strictly mediocre action thriller, leaning heavily on style over substance!
— Venky Reviews (@venkyreviews) August 14, 2025
The storyline is somewhat different from the previous spy universe films, which had potential but wasn’t able to fully capitalize on it. Though the storyline might vary, the tempo of the other…
कुछ दर्शकों ने जूनियर एनटीआर की एंट्री पर भी नाखुशी जाहिर की. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा, 'एनटीआर की एंट्री भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे खराब एंट्री है.'
Genuine review for #War2
— Peddi 🏏 (@Always_Peddi) August 13, 2025
NTR entry is the Worst ever entry scene in indian cinema
NTR scenes is the Worst ever VFX in Indian cinema
Worst screen presence, worst looks, worst dailouge delivery, worst dance All worst worst @tarak9999#DisasterWar2#SideCharacterNTR#War2Review pic.twitter.com/VZzxuD4l9I
25 जुलाई को रिलीज हुए वॉर 2 के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. इसमें मेजर कबीर (ऋतिक रोशन) और एजेंट विक्रम (जूनियर एनटीआर) की भिड़ंत, हाई-ऑक्टेन एक्शन और रोमांस के झलकियों ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी थीं.
फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक बार फिर मेजर कबीर धालीवाल का किरदार निभाया है. जूनियर एनटीआर ने रहस्यमयी एजेंट विक्रम के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया है. कियारा आडवाणी वायु सेना अधिकारी काव्या लूथरा के रोल में कहानी में एक्शन और इमोशन दोनों का संतुलन लाती हैं. आशुतोष राणा कर्नल सुनील लूथरा के रूप में वापसी करते हैं, जो पहली फिल्म से जुड़ी कड़ी को मजबूत बनाते हैं.