menu-icon
India Daily

'मैं यहीं हूं, बेबी!', सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 से हटाने की अफवाहों पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

विशाल ददलानी को सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 से हटाने की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. अब सिंगर ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए चुप्पी तोड़ी है. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर तमाम अफवाहों पर विराम लगाया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'मैं यहीं हूं, बेबी!', सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 से हटाने की अफवाहों पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी
Courtesy: Social Media

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इस बीच अफवाहें चल रही हैं कि NEET पेपर लीक विवाद पर अपनी टिप्पणियों के बाद विशाल ददलानी को सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 से हटा दिया गया है. ऑनलाइन बढ़ती चर्चा के बीच सिंगर-कंपोजर ने इन अटकलों पर बात की है. सिंगर ने अपने फैंस के बीच सच्चाई सामने रख दी है.

अफवाहों पर विशाल ददलानी का रिएक्शन

अटकलें तब शुरू हुईं जब विशाल ने NEET-UG परीक्षा लीक विवाद को संभालने के तरीके के बारे में एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने सरकार में बेहतर प्रतिनिधित्व की जरूरत पर जोर दिया. उनकी टिप्पणियों के तुरंत बाद, कई सोशल मीडिया पेज यह दावा करने लगे कि इंडियन आइडल के मेकर्स ने उनके राजनीतिक विचारों के कारण उन्हें शो से हटा दिया है. विशाल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर इंडियन आइडल 16 से उनके बाहर निकलने से जुड़ी वायरल अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया और इन अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

अफवाहों का मजाक उड़ाते हुए विशाल ने लिखा, 'याद रखें ऑनलाइन जो कुछ भी आप देखते हैं, उस पर भरोसा न करें. बहुत ज्यादा हेरफेर चल रहा है. अच्छी लड़ाई लड़ते रहें, और जो कहा जाना चाहिए, वह कहते रहें!' वीडियो में विशाल को इंडियन आइडल के सेट पर देखा गया जहां वे पहले तो रोने का नाटक कर रहे थे, लेकिन फिर अचानक जोर से हंस पड़े और मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं यहीं हूं, बेबी!'

पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन

जैसे ही पोस्ट सामने आई इसपर मिले जुले रिएक्शन आने लगे. एक कमेंट में लिखा था, 'इंडियन आइडल उन्हीं की वजह से मशहूर है, मानो या रोओ,' दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई का रोस्टिंग का अंदाज़ एकदम सही है.' तीसरे ने लिखा, 'हमेशा की तरह, ताजा और बेहद जरूरी समझदारी भरी बातें साझा कर रहे हैं.'