Ananya Panday Bharatanatyam: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम स्टाइल के डांस पर लगातार ट्रोल हो रही हैं. 'नेपो नाट्यम' जैसे मीम्स और कमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन अब लेखिका और कॉलमिस्ट शोभा डे ने अनन्या का खुलकर साथ दिया है.
उन्होंने कहा कि सिर्फ अनन्या को टारगेट करना गलत है. शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'अनन्या ट्रेंडेड भरतनाट्यम डांसर नहीं हैं. अगर किसी को कॉल आउट करना है तो वो कोरियोग्राफर और डायरेक्टर को करना चाहिए. अभिनेत्री को अकेले क्यों निशाना बनाया जा रहा है?'
उन्होंने आगे कहा कि कमर्शियल सिनेमा में एक्टर्स पर बहुत दबाव होता है. उन्हें अलग-अलग डांस स्टाइल्स, एक्सप्रेशन और परफॉर्मेंस करनी पड़ती है, भले ही उसमें उनकी कोई फॉर्मल ट्रेनिंग न हो. शोभा ने ये भी माना कि उन्होंने पूरी फिल्म अभी नहीं देखी है, लेकिन क्लिप्स जरूर देखे हैं. 'लोग छोटे-छोटे क्लिप्स देखकर जल्दबाजी में जजमेंट कर देते हैं. 'नेपो नाट्यम' सुनने में भले ही क्यूट लगे, लेकिन अनन्या ने कोशिश तो की है.'
अनन्या पांडे इस फिल्म में भरतनाट्यम इंस्पायर्ड डांस करती दिख रही हैं. कई नेटिजन्स ने इसे लेकर उनकी तुलना प्रोफेशनल डांसर्स से की और कहा कि परफॉर्मेंस में दम नहीं है. कुछ यूजर्स ने नेपोटिज्म को लेकर भी तंज कसे. लेकिन शोभा डे जैसे अनुभवी लेखिका का बयान अब इस बहस को नया मोड़ दे रहा है.
Meet nepo-kid Ananya Panday.
— Bhavesh Gujrati (@Bhaveshlivelife) May 26, 2026
Karan Johar is her godfather and she wrapped up her fancy "acting course" at Dharma Productions.
Now she's starring in Chand Mera Dil, attempting Bharatanatyam under choreographer Adil Sheikh.
That's right - the 2200-year-old classical dance form… pic.twitter.com/uOq1q4S5wA
शोभा ने अभिनेत्रियों की मुश्किलों को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में लड़कियों को अक्सर परफेक्ट होने की उम्मीद की जाती है, चाहे वो किसी भी फील्ड की ट्रेनिंग ली हो या नहीं. 'एक अभिनेता को नाचना, गाना, एक्टिंग करना सब कुछ करना पड़ता है. थोड़ी गलती पर इतना ट्रोलिंग सही नहीं.'
यह विवाद एक बार फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म, ट्रेनिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की संस्कृति पर सवाल उठा रहा है. कई लोग शोभा डे की बात से सहमत नजर आ रहे हैं, तो कुछ अनन्या की परफॉर्मेंस पर अभी भी सवाल कर रहे हैं.