menu-icon
India Daily

Don 3 छोड़ने से पहले रणवीर सिंह ने ठुकराई ये 5 बड़ी फिल्में! एक ने तो बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गर्दा

रणवीर सिंह 'डॉन 3' से क्रिएटिव डिफरेंस, फिल्म के टोन, स्क्रिप्ट और प्रोडक्शन शेड्यूल को लेकर असहमति के चलते बाहर निकले. कहा जा रहा है कि शूटिंग शुरू होने से महज कुछ हफ्ते पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया. इस विवाद के बीच अब रणवीर द्वारा पहले ठुकराई गई 5 बड़ी फिल्मों की चर्चा फिर से जोरों पर है.

antima
Edited By: Antima Pal
Don 3 छोड़ने से पहले रणवीर सिंह ने ठुकराई ये 5 बड़ी फिल्में! एक ने तो बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गर्दा
Courtesy: pinterest

Ranveer Singh Rejected Films: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह काफी चर्चा में हैं. 'धुरंधर' स्टार के फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से बाहर निकलने के फैसले के बाद FWICE की तरफ से नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी किया गया. हालांकि FWICE के एडवाइजर अशोक पंडित ने साफ किया कि संगठन किसी भी एक्टर पर आधिकारिक बैन नहीं लगा सकता. 

रणवीर सिंह ने इन 5 फिल्मों को किया था रिजेक्ट

रणवीर सिंह 'डॉन 3' से क्रिएटिव डिफरेंस, फिल्म के टोन, स्क्रिप्ट और प्रोडक्शन शेड्यूल को लेकर असहमति के चलते बाहर निकले. कहा जा रहा है कि शूटिंग शुरू होने से महज कुछ हफ्ते पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया. इस विवाद के बीच अब रणवीर द्वारा पहले ठुकराई गई 5 बड़ी फिल्मों की चर्चा फिर से जोरों पर है.

लव एंड वार

खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया क्योंकि यह फिल्म में मुख्य भूमिका नहीं थी. अंततः यह भूमिका विक्की कौशल को मिली, जो अब इस अपकमिंग ड्रामा में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे.

एनिमल

रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में भी रणवीर सिंह को ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने इसे पास कर दिया. बाद में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

सैम बहादुर

विक्की कौशल की यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बनी है. रणवीर ने इस प्रोजेक्ट को भी रिजेक्ट कर दिया था.

कबीर सिंह

शाहिद कपूर की इस हिट फिल्म का ऑफर भी रणवीर के पास आया था. विवादास्पद लेकिन कमर्शियल रूप से सफल इस फिल्म को उन्होंने नहीं किया.

बॉम्बे वेलवेट

अनुराग कश्यप की इस फिल्म में भी रणवीर सिंह को रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. बाद में रणबीर कपूर ने यह रोल किया.

रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों से अपने करियर को लेकर बहुत सिलेक्टिव नजर आ रहे हैं. उन्होंने '83', 'सर्कस', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'किल' जैसी फिल्में कीं, लेकिन कई बड़े प्रोजेक्ट्स से दूर रहे. 'डॉन 3' उनका बड़ा कमबैक प्रोजेक्ट माना जा रहा था, इसलिए उनका बाहर निकलना इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाला रहा.