menu-icon
India Daily

दूसरी ही दिन ठप हुई वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है'! चाय पानी की खर्चा निकालना भी हुई मुश्किल

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. ₹7.50 करोड़ की ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखी गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
दूसरी ही दिन ठप हुई वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है'! चाय पानी की खर्चा निकालना भी हुई मुश्किल
Courtesy: Social Media

मुंबई: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन लगातार बज के बावजूद भी दर्शकों से इसे ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को 'क्रिंज' बताया है, वहीं दूसरों ने इसके पुराने ह्यूमर और जोक्स को नापसंद किया है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. ₹7.50 करोड़ की ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखी गई है.

'है जवानी तो इश्क होना है' कलेक्शन डे 2

रिपोर्टस के मुताबिक, 'है जवानी तो इश्क होना है' ने दूसरे दिन भारत में 8,813 शो से ₹7.25 करोड़ नेट कमाए, जो पहले दिन की ₹7.50 करोड़ की कमाई से 3.3% कम है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन ₹17.70 करोड़ हो गया है. वहीं अगर इसके कुल भारत नेट कलेक्शन पर नजर डाले तो यह ₹14.75 करोड़ तक पहुंच गया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने दूसरे दिन ₹3 करोड़ कमाए हैं जिससे इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई ₹5.50 करोड़ हो गई.

'है जवानी तो इश्क होना है' रिव्यू

इंडिया डेली ने 'है जवानी तो इश्क होना है' को 2 स्टार दिए. इसके अलावा अगर रिव्यू की बात करें तो 'है जवानी तो इश्क होना है' में डेविड धवन की आम एंटरटेनर फिल्मों वाली सभी खूबियां हैं, लेकिन वह जादू बहुत कम है. कहानी पहले से ही पता चल जाती है, कई जोक्स रटे-रटाए लगते हैं और कई पंचलाइन असर नहीं छोड़ पातीं. हालांकि, दूसरे हाफ में कुछ कॉमेडी सीन असली हंसी लाने में कामयाब रहते हैं, लेकिन वे फिल्म को बचाने के लिए काफी नहीं हैं.

अब सबकी नजरें फिल्म के पहले रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जो यह तय करने में अहम होगा कि क्या यह धीमी शुरुआत से उबर पाएगी या नहीं. रविवार को अगर फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो इससे इसके ओपनिंग वीकेंड की कुल कमाई बेहतर हो सकती है. वहीं, अगर एक और दिन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो आने वाले हफ्ते में फिल्म के लिए टिके रहना मुश्किल हो सकता है.