menu-icon
India Daily

'बच्चा पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़ जाए तो...', 'वड़ा पाव गर्ल' के बयान से मची खलबली, विवाद बढ़ने पर दी सफाई

पॉडकास्ट के दौरान चंद्रिका ने भावुक होकर कहा- 'मैं मां हूं, बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती हूं. अगर बच्चे को पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़ जाए, तो मैं वो भी कर लूंगी. लोग जज करेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं हूं. मैंने मन में ठान लिया है कि मेहनत करनी है.' 

antima
Edited By: Antima Pal
'बच्चा पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़ जाए तो...', 'वड़ा पाव गर्ल' के बयान से मची खलबली, विवाद बढ़ने पर दी सफाई
Courtesy: x

मुंबई: चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें लोग 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से बेहतर जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली की सड़कों पर लग्जरी कार फोर्ड मस्टैंग में वड़ा पाव बेचकर वायरल हुईं चंद्रिका ने बिग बॉस OTT 3 में हिस्सा लिया था, जहां उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा. 

'वड़ा पाव गर्ल' के बयान से मची खलबली

अब एक हालिया पॉडकास्ट में दिए उनके बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है. पॉडकास्ट के दौरान चंद्रिका ने भावुक होकर कहा- 'मैं मां हूं, बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती हूं. अगर बच्चे को पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़ जाए, तो मैं वो भी कर लूंगी. लोग जज करेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं हूं. मैंने मन में ठान लिया है कि मेहनत करनी है.' 

'सड़क पर रेहड़ी लगाने से भी नहीं हिचकिचाएंगी'

उन्होंने आगे कहा कि वे सड़क पर रेहड़ी लगाने से भी नहीं हिचकिचाएंगी, लेकिन बच्चे की परवरिश सबसे ऊपर है. यह बयान वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गईं. कई यूजर्स ने इसे शॉकिंग और अनुचित बताया, कहते हुए कि मां होने के नाम पर ऐसी बातें कहना गलत है और बच्चे को बीच में लाना ठीक नहीं. कुछ ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ माना, जबकि कुछ ने इसे मजबूरी और मातृत्व की गहराई से जोड़ा. 

विवाद बढ़ने पर चंद्रिका ने सफाई दी

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई, जहां लोग उन्हें आलोचना करने लगे. विवाद बढ़ने पर चंद्रिका ने सफाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि लोग उनके तीन घंटे के पॉडकास्ट को गलत तरीके से काट-छांट कर पेश कर रहे हैं. उनका इरादा सिर्फ यह दिखाना था कि एक मां अपने बच्चे के लिए कितनी भी हद तक जा सकती है – यह प्यार और जिम्मेदारी की बात थी, न कि कोई गलत इरादा. 

उन्होंने ट्रोल्स को लताड़ते हुए कहा कि पूरा संदर्भ देखें, क्योंकि क्लिप्स को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. चंद्रिका की जिंदगी पहले से ही ड्रामा से भरी रही है. उनके पति युगम गेरा पर चीटिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्होंने अलग होने की बात कही. बिग बॉस OTT 3 के बाद वे फिर से वड़ा पाव बेचने लगीं और फैंस के साथ जुड़ी रहीं.