menu-icon
India Daily

शूटिंग खत्म, फिल्में रिलीज नहीं हो रही, वाणी कपूर की 3 फिल्में क्यों संघर्ष कर रही हैं? जानें

वाणी कपूर की तीन फिल्में - सर्वगुण संपन्न, अबीर गुलाल और बदतमीज गिल लंबे समय से तैयार होने के बावजूद सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए संघर्ष कर रही हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
शूटिंग खत्म, फिल्में रिलीज नहीं हो रही, वाणी कपूर की 3 फिल्में क्यों संघर्ष कर रही हैं? जानें
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने करियर में एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार उनकी तीन फिल्में- सर्वगुण संपन्न, अबीर गुलाल और बदतमीज गिल – शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन थिएटर्स या OTT पर रिलीज नहीं हो पा रही हैं. ये प्रोजेक्ट्स काफी समय से तैयार पड़े हैं, लेकिन अभी तक कोई क्लियर रिलीज डेट नहीं मिली है. 

वाणी कपूर की 3 फिल्में क्यों संघर्ष कर रही हैं?

वाणी कपूर की आखिरी बड़ी फिल्म 'रेड 2' रही थी, लेकिन अब ये तीनों फिल्में अटकी हुई हैं, जिससे फैंस परेशान हैं. सबसे पुरानी फिल्म है सर्वगुण संपन्न. यह मैडॉक फिल्म्स की सोशल कॉमेडी है, जिसमें वाणी एक छोटे शहर की लड़की का रोल प्ले करती हैं, जो एक पॉपुलर पोर्न स्टार जैसी दिखती है. फिल्म में वह अपनी इंटीग्रिटी के लिए लड़ती है और पैट्रिआर्कल सोसाइटी की रूढ़िवादी सोच से टकराती है.

फिल्म तीन साल से लटकी

डायरेक्टर शोनाली रतन देशमुख की ये डेब्यू फिल्म है, जिन्होंने पहले 'तुम मिले', 'जन्नत' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों में असिस्ट किया था. शूटिंग 2023 में पूरी हो गई थी, लेकिन प्रोड्यूसर दिनेश विजन को OTT प्लेटफॉर्म के साथ अच्छा डील नहीं मिल पाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश विजन ने इसे अन्य दो फिल्मों – 'पूजा मेरी जान' और 'रूमी की शराफत' – के साथ पैकेज करके बेचने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हुई. इस वजह से फिल्म तीन साल से लटकी है. दूसरी फिल्म बदतमीज गिल है, जिसमें वाणी के साथ अपारशक्ति खुराना और परेश रावल हैं.

नवजोत गुलाटी डायरेक्ट कर रही हैं. शूटिंग जुलाई 2024 में पूरी हुई थी और शुरुआत में 29 नवंबर 2024 को रिलीज प्लान थी. लेकिन प्रोड्यूसर निकी और विकी भगनानी को अभी तक कोई अच्छा बायर नहीं मिला. थिएट्रिकल या OTT डील न होने से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. यह एक ड्रामेडी है, जो ह्यूमर और इमोशंस का मिक्स है, लेकिन मार्केट में कोई खरीदार नहीं मिल रहा. तीसरी फिल्म अबीर गुलाल सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल है. इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान लीड रोल में हैं. यह फवाद का 9 साल बाद बॉलीवुड कमबैक था. 

पहले वे 'खूबसूरत', 'कपूर एंड संस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम कर चुके हैं. फिल्म मई 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अप्रैल 2025 में पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. सरकार ने फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला किया. वाणी ने इंस्टाग्राम से फिल्म के सभी पोस्ट्स हटा दिए. 

अब फिल्म ग्लोबल रिलीज की प्लानिंग में है, लेकिन भारत में बैन है. ये तीनों फिल्में अलग-अलग वजहों से अटकी हैं- एक OTT डील न मिलने से, दूसरी बायर न मिलने से और तीसरी पॉलिटिकल वजहों से. वाणी कपूर ने हाल ही में कहा था कि वे क्वालिटी प्रोजेक्ट्स चुनती हैं, लेकिन इंडस्ट्री में रिलीज की चुनौतियां आम हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इनमें से कोई फिल्म रिलीज हो और वाणी की मेहनत रंग लाए.