मुंबई: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने मुश्किल वक्त के बाद परिवार के साथ खुशियां मनाईं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में 12 दिन बिताने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत दी. जमानत मिलते ही राजपाल सीधे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उनकी भतीजी की शादी हो रही थी. इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी राधा यादव के प्रति गहरा आभार जताया और भावुक हो गए.
राजपाल ने इंटरव्यू में कहा, "मैं कई जन्म लेकर भी राधा का कर्ज नहीं चुका पाऊंगा. उन्होंने पूरे परिवार को संभाला और हर मुश्किल में मेरा साथ दिया." उन्होंने बताया कि जेल के दौरान राधा ने घर संभाला, परिवार को एकजुट रखा और सब कुछ मैनेज किया. राजपाल ने कहा कि अपनों के बीच होना उनके लिए बहुत बड़ी राहत थी. जेल से निकलकर परिवार की शादी में शामिल होना उनके लिए अनमोल पल था.
शादी के दौरान राजपाल ने खूब मजा किया. वे मेहंदी और संगीत में महिला रिश्तेदारों के साथ डांस करते नजर आए. वीडियोज में वे खुशी से झूमते दिखे. लेकिन विदाई के समय भावुक हो गए. भतीजी को गले लगाकर उनकी आंखें नम हो गईं. कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां राजपाल भतीजी से बेटी से भी ज्यादा प्यार दिखाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिवार के साथ समय बिताना सबसे बड़ी खुशी है, खासकर इतने कठिन समय के बाद.
जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav 👇🏻
जेल से भी छूट गए, पैसे भी मिल गए, फिल्में भी मिल गईं 😂
राजपाल यादव - मैं… मुझे सब पता है, मैं एक्सपर्ट हूं 😝 दो ना, दो ना 😭pic.twitter.com/J3kKQ3O157— 𝐕𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐬🎧 (@WeTheThinkers) February 19, 2026Also Read
चेक बाउंस केस के बारे में राजपाल ने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है (सब ज्यूडिस). उन्होंने ज्यादा डिटेल्स नहीं बताईं और कहा कि जल्द ही अपनी लीगल टीम के साथ सभी सबूत और फैक्ट्स मीडिया के सामने रखेंगे. उन्होंने फैंस और इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट का भी शुक्रिया अदा किया. राधा यादव ने भी कहा कि इंडस्ट्री के लोगों और फैंस का साथ बहुत मायने रखता है.
राजपाल यादव ने 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लोन लिया था, लेकिन कर्ज चुकाने में देरी हुई, जिससे केस बना. लेकिन अब वे परिवार के साथ हैं और पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं. राजपाल का यह इमोशनल शुक्रिया कई लोगों को छू गया. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनका लीगल मामला जल्द सुलझे और वे फिर से स्क्रीन पर हंसाते नजर आएं. फिलहाल वे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और खुश दिख रहे हैं.