menu-icon
India Daily

धुरंधर के तूफान में नहीं टिक पाई पवन कल्याण की फिल्म, उस्ताद भगत सिंह ने सात दिनों में बटोरे इतने नोट

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. सात दिनों में फिल्म ने सिर्फ 65 करोड़ रुपये कमाए और धुरंधर के सामने फीकी पड़ गई.

babli
Edited By: Babli Rautela
धुरंधर के तूफान में नहीं टिक पाई पवन कल्याण की फिल्म, उस्ताद भगत सिंह ने सात दिनों में बटोरे इतने नोट
Courtesy: Social Media

मुंबई: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्टअवेटेड फिल्म उस्ताद भगत सिंह से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिली धुरंधर द रिवेंज से, जिसने कमाई के मामले में जबरदस्त बढ़त बना ली.

जहां एक तरफ धुरंधर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं उस्ताद भगत सिंह अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है. सातवें दिन तक आते आते फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

सातवें दिन पवन कल्याण की फिल्म की कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कुल लगभग 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सोमवार को फिल्म ने करीब 2.50 करोड़ रुपये कमाए, मंगलवार को यह आंकड़ा घटकर 1.75 करोड़ रह गया और बुधवार यानी सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.14 करोड़ रुपये की कमाई की. यह अब तक का फिल्म का सबसे कमजोर दिन माना जा रहा है. लगातार गिरती कमाई ने मेकर्स और फैंस दोनों की चिंता बढ़ा दी है. जिस रफ्तार से फिल्म की शुरुआत हुई थी, उस हिसाब से पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह लक्ष्य दूर नजर आ रहा है.

धुरंधर के सामने फीकी पड़ी उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह के कमजोर प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को माना जा रहा है. इस फिल्म ने सातवें दिन ही करीब 47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, जो उस्ताद भगत सिंह की कुल कमाई के मुकाबले काफी ज्यादा है. धुरंधर का कुल कलेक्शन 600 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिससे यह साफ हो गया है कि दर्शकों का झुकाव उसी फिल्म की ओर ज्यादा है. मजबूत कहानी, एक्शन और स्टार पावर ने धुरंधर को ब्लॉकबस्टर बना दिया है.

अगर पवन कल्याण की पिछली रिलीज हरि हरा वीरा मल्लू से तुलना करें तो उस्ताद भगत सिंह काफी पीछे चल रही है. हरि हरा वीरा मल्लू ने पहले हफ्ते में लगभग 79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि नई फिल्म इस आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है.