menu-icon
India Daily

रणवीर सिंह ने पगड़ी बांधते हुए पी सिगरेट? फेक वीडियो पर खौला 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर का खून, दी वॉर्निंग

धुरंधर 2 से जुड़ी एआई इमेज विवाद पर डायरेक्टर आदित्य धर ने अपना रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने साफ कहा कि सिख समुदाय का सम्मान सर्वोपरि है और फेक कंटेंट फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
रणवीर सिंह ने पगड़ी बांधते हुए पी सिगरेट? फेक वीडियो पर खौला 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर का खून, दी वॉर्निंग
Courtesy: Social Media

मुंबई: फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ साथ विवादों में भी बनी हुई है. सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कई एआई जनरेटेड वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन्हीं में से एक तस्वीर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया जिसमें रणवीर सिंह को पगड़ी पहने और सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों में नाराजगी देखने को मिली है.

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इस मामले पर खुलकर अपना रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने साफ कहा कि यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी है और फिल्म या उसके किसी आधिकारिक प्रमोशन का हिस्सा नहीं है. धर ने कहा कि कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल कर फिल्म के कंटेंट को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. उनका मकसद सिर्फ लोगों को भड़काना और भ्रम फैलाना है.

सिख समुदाय के सम्मान की बात

आदित्य धर ने अपने बयान में सिख समुदाय के प्रति सम्मान भी जताया. उन्होंने कहा कि फिल्म में हर किरदार को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी तरह का छेड़छाड़ किया गया कंटेंट फिल्म की सोच के खिलाफ है. डायरेक्टर ने दर्शकों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक कंटेंट पर ही भरोसा करें और किसी भी फर्जी खबर या तस्वीर के झांसे में न आएं.

आर माधवन वाले सीन पर भी हुआ था विवाद

इससे पहले फिल्म के एक सीन को लेकर भी विवाद सामने आया था. खबरें थीं कि आर माधवन को एक सीन में धार्मिक पंक्तियां बोलते हुए सिगरेट पीते दिखाया गया. इस पर सिख समुदाय ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी. हालांकि बाद में माधवन ने खुद सामने आकर सफाई दी. उन्होंने बताया कि सीन में वह पहले सिगरेट पीते हैं लेकिन धार्मिक पंक्तियां बोलने से पहले सिगरेट बुझा देते हैं.

आदित्य धर ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह के एआई जनरेटेड फेक कंटेंट को फैलाना गलत है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ फिल्म की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं है बल्कि समाज में गलत संदेश फैलाने का भी प्रयास है.