मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फैंस को राहत की सांस दी है. US और इज़राइल के ईरान पर बड़े हमलों के बाद ईरान की जवाबी मिसाइल और ड्रोन अटैक्स से गल्फ क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. अबू धाबी में मौजूद ईशा ने 1 मार्च को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट शेयर किया. उन्होंने लिखा- 'सबको मैसेज करने के लिए सॉरी, मैं रिप्लाई नहीं कर पा रही. हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं. टाइम्स आर स्केरी, बहुत टफ. गॉड प्रोटेक्ट कर रहा है.'
ईशा ने आगे लिखा- हम @modgovae (UAE सरकार) पर भरोसा करते हैं कि वो बेस्ट इंटरसेप्शन और प्रोटेक्शन कर रही है. सभी प्रभावित लोगों, फंसे हुए लोगों के लिए प्रेयर कर रही हूं. सबसे ऊपर सबकी सेफ्टी के लिए. जल्दी घर लौटने की उम्मीद है.' उनकी यह पोस्ट फैंस के बीच वायरल हो गई, क्योंकि कई लोग चिंतित थे. ईशा ने साफ किया कि वो सुरक्षित हैं, लेकिन हालात डरावने हैं. यह तनाव तब बढ़ा जब US-इज़राइल ने ईरान पर कोऑर्डिनेटेड स्ट्राइक्स किए, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबरें आईं.
जवाब में ईरान ने गल्फ देशों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा में ब्लास्ट की आवाजें सुनी गईं. UAE में कई मिसाइल इंटरसेप्ट हुईं, लेकिन कुछ जगहों पर डेब्री गिरने से नुकसान हुआ. अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक मौत और कई घायल होने की रिपोर्ट है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अन्य एयरपोर्ट बंद हो गए, जिससे हजारों फ्लाइट्स कैंसल हुईं. इस संकट में कई इंडियन सेलिब्रिटी फंस गए हैं. जन्नत फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंसी हैं. उन्होंने PM मोदी से मदद मांगी और लिखा कि फ्लाइट्स बंद हैं, घर लौटने का कोई क्लियर रास्ता नहीं. बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर अटकी हैं.
उन्होंने X पर अपडेट दिया कि स्थिति फ्राइटनिंग हो रही है. उनके कोच ने बताया कि एक्सप्लोजन के पास से गुजरे, लेकिन सुरक्षित हैं. कई अन्य इंडियंस भी UAE में फंसे हैं और सरकार से इवैक्यूएशन की अपील हो रही है. ईशा गुप्ता की पोस्ट से फैंस को सुकून मिला. वो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अब प्रेयर कर रही हैं कि सब सुरक्षित रहें.