मुंबई: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के साथ तलाक की अर्जी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन्हीं खबरों के बीच एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का नाम भी विवाद में घसीटा गया. दावा किया गया कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ रिश्ता है और लोगों ने त्रिशा की ओर इशारा करना शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर त्रिशा के नाम से लिखा गया कि चाहे कुछ भी हो जाए, चाहे पूरी दुनिया विरोध करे, वह उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगी. इस मैसेज को विजय के साथ जोड़ा गया और इसे तलाक की खबरों से लिंक किया गया. हालांकि इस पोस्ट की सच्चाई पर सवाल उठे. कई यूजर्स ने ध्यान दिलाया कि त्रिशा के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसा कोई नया पोस्ट मौजूद नहीं है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा कोई आधिकारिक सबूत नहीं है कि त्रिशा ने हालिया हालात को लेकर यह संदेश शेयर किया हो. वायरल स्क्रीनशॉट को फेक बताया गया है. कुछ यूजर्स का कहना है कि यह मैसेज उनकी किसी पुरानी पोस्ट जैसा है, जिसे नए संदर्भ में फैलाया जा रहा है. अब तक न तो त्रिशा कृष्णन और न ही थलपति विजय ने इन अफवाहों पर सार्वजनिक रूप से रिएक्ट नहीं किया है.
पिछले साल भी जब विजय और उनकी पत्नी के अलग रहने की खबरें आई थीं, तब त्रिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया था. उसमें उन्होंने लिखा था कि जब आप प्यार से भरे होते हैं तो यह उन लोगों को कन्फ्यूज कर देता है जो नकारात्मक सोच से भरे होते हैं. उस समय भी उनके इस संदेश को अलग अलग तरीके से समझा गया था.
फिलहाल वायरल पोस्ट को लेकर यही साफ है कि इसका मौजूदा विवाद से कोई आधिकारिक संबंध साबित नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर फैल रही हर जानकारी को सच मानने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है. अफवाहों और फेक स्क्रीनशॉट से भ्रम की स्थिति बन सकती है.