Urvashi Rautela Wardrobe Malfunction: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा. लेकिन इस बार चर्चा उनके ग्लैमरस लुक से ज्यादा उनके साथ हुआ एक अनोखा हादसे की हुई. उर्वशी ने बताया कि उनकी कार एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए अचानक रुकी, जिसके कारण उनका गाउन फट गया. यह छोटी सी घटना उनके लिए एक बड़ी सीख बन गई, जिसे उन्होंने दुनिया के साथ साझा किया.
अपनाी एक बातचीत में उर्वशी ने इस घटना का खुलासा किया. वे कान्स के एक इवेंट में जा रही थीं, तभी सड़क पर एक बुजुर्ग महिला अचानक सामने आ गईं. ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाया, जिससे महिला की जान बच गई. लेकिन इस झटके में उर्वशी का गाउन फट गया. यह गाउन, जिसे उन्होंने 'कला का नमूना' बताया, इस हादसे की कीमत चुका गया. फिर भी, उर्वशी ने इसे नुकसान नहीं, बल्कि एक अनमोल पल माना.
उर्वशी ने इस घटना को एक सकारात्मक नजरिए से देखा. उन्होंने कहा, 'मुझे उस महिला की सुरक्षा और इस कहानी को बताने का मौका मिला, यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है.' एक्ट्रेस ने जोर दिया कि असली खूबसूरती दिखावे में नहीं, बल्कि मानवता और करुणा में है. उन्होंने कहा, 'मैंने रेड कार्पेट पर कदम रखा, न कि हार मानकर, बल्कि एक मजबूत इरादे और अपने देश का गौरव लेकर.'
Urvashi Rautela suffers wardrobe malfunction at Cannes 2025
Netizens call her the "first Indian woman to wear a torn dress at French Riviera"
The moment quickly went viral!
👗🔥 #Cannes2025 #UrvashiRautela #FashionFail #Viral pic.twitter.com/Y9BKf8GLuf— HK Chronicle (@HK_Chronicle_) May 19, 2025Also Read
18 मई को, उर्वशी ने ब्राजीलियाई फिल्म ओ एजेंटे सेक्रेटो की स्क्रीनिंग में शिरकत की. उन्होंने एक शानदार काले गाउन में सभी का ध्यान खींचा. लेकिन जब उन्होंने कैमरे की ओर हाथ हिलाया, तो गाउन के फटे हिस्से ने सबका ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई. कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया, लेकिन उर्वशी ने इसे हल्के में लिया और कहा, 'लालित्य कपड़ों में नहीं, हमारे फैसलों में होता है.'
उर्वशी ने इस घटना को एक सबक में बदल दिया. उन्होंने कहा, 'सच्चा नेतृत्व दोषरहित दिखने में नहीं, बल्कि इंसानियत को प्राथमिकता देने में है.' उनके इस संदेश ने लोगों के दिलों को छू लिया. उन्होंने न केवल अपने देश का गौरव बढ़ाया, बल्कि यह भी दिखाया कि मुश्किल पलों में सकारात्मकता कैसे अपनाई जा सकती है.