मुंबई: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उनके मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनकी स्थिति अब गंभीर हो चुकी है. अनुराग कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं और अब उन्हें गंभीर निमोनिया का पता चला है. यह सब कुछ दिनों पहले हुए उस भयानक कार एक्सीडेंट के बाद शुरू हुआ, जब अनुराग अपनी कार तेज रफ्तार में चला रहे थे.
एक्सीडेंट के दौरान उनके फेफड़े आंशिक रूप से डैमेज हो गए थे. शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी और गुरुवार को उन्हें आईसीयू से बाहर भी निकाला गया था. मैनेजर ने उस समय एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें अनुराग अस्पताल के बेड पर वी साइन दिखा रहे थे. रोहित ने लिखा था कि वे 24 घंटे उनके साथ हैं और जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना करें. लेकिन शनिवार की सुबह तक सब कुछ ठीक था, अचानक स्थिति बिगड़ गई.
मैनेजर रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपडेट दिया- 'अनुराग भाई की हालत आज सुबह तक स्थिर थी, लेकिन अब गंभीर हो गई है. एक्सीडेंट में उनके फेफड़े भी आंशिक रूप से चोटिल हुए थे, जिससे गंभीर इंफेक्शन हो गया. उन्हें severe pneumonia डायग्नोज किया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में हैं. सब से प्रार्थना करें.' यह अपडेट फैंस के लिए काफी चिंताजनक है.
अनुराग के एक्सीडेंट से पहले पारिवारिक विवाद की खबरें आई थीं, जहां उन्होंने पेरेंट्स और भाई पर मेंटल हरासमेंट का आरोप लगाया था. एक्सीडेंट के दौरान वे इंस्टाग्राम लाइव पर थे, जिससे घटना का वीडियो वायरल हो गया. एक्सीडेंट के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज चल रहा है.
फैंस और फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. कई लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि UK07 Rider जल्दी ठीक हो जाएं. अनुराग यूट्यूब पर अपनी बाइक राइड्स, लाइफस्टाइल और मोटिवेशनल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. बिग बॉस में भी उनकी बहादुरी और स्टाइल ने सबको इम्प्रेस किया था. अभी अनुराग डॉक्टरों की सख्त निगरानी में हैं. टीम उनके साथ 24/7 मौजूद है. उम्मीद है कि जल्द ही उनकी तबीयत सुधरेगी और वे वापस फिट होकर आएंगे.