Jennifer Winget Marries William Ishmael: टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई हैं. खबरों के मुताबिक उन्होंने 16 जुलाई को सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ यूनाइटेड किंगडम में प्राइवेट सेरेमनी में विवाह किया. यह शादी बेहद गुप्त तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे.
जेनिफर और विलियम लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. हालांकि शादी की खबर सामने आने के बाद भी अभिनेत्री या उनके पति ने अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. फिर भी सोशल मीडिया पर इस खबर ने तेजी से तहलका मचा रखा है.
शादी की सबसे ज्यादा चर्चा में रही जेनिफर की खूबसूरत वेडिंग ड्रेस. ब्राइडल गाउन को खास तौर पर Karleo Fashion द्वारा तैयार किया गया था. यह एक स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली शानदार सफेद गाउन थी, जिसमें हाथ से लगे हुए बारीक बीडवर्क और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी ने पूरे लुक को राजसी बना दिया था.
सोशल मीडिया पर अब ड्रेस के बैकस्टेज वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में जेनिफर को ड्रेस देखते हुए बेहद उत्साहित दिखाया गया है. वे डिजाइनर के साथ फैब्रिक फाइनल कर रही हैं. दूसरे क्लिप में डिजाइनर गाउन के बॉडीस पर जटिल कढ़ाई कर रहा है. जेनिफर ट्रायल के दौरान गाउन पहनकर आईना देख रही हैं और वेल को एडजस्ट कर रही हैं. इन वीडियो में उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. फैंस पेज ने पहली स्केच से लेकर फाइनल फिटिंग तक की पूरी जर्नी शेयर की है.