menu-icon
India Daily

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल ने छोड़ा शो? अब खुद दिलीप जोशी ने तोड़ी अफवाहों पर चुप्पी

हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दिलीप जोशी अब शो से एग्जिट करने वाले हैं. इन अफवाहों पर दिलीप जोशी ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा- 'कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया आजकल कमाई का जरिया बन गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल ने छोड़ा शो? अब खुद दिलीप जोशी ने तोड़ी अफवाहों पर चुप्पी
Courtesy: X

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है. जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने शो छोड़ने की चल रही अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. 18 साल से इस किरदार को निभा रहे दिलीप जोशी ने कहा कि वे शो में बने रहेंगे और ऐसी खबरें बिना तथ्यों की जांच के फैलाई जा रही हैं.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल ने छोड़ा शो? 

हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दिलीप जोशी अब शो से एग्जिट करने वाले हैं. इन अफवाहों पर दिलीप जोशी ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा- 'कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया आजकल कमाई का जरिया बन गया है. व्यूज बढ़ाने के चक्कर में वे बिना सोचे-समझे कोई भी खबर प्रकाशित कर देते हैं. लेकिन सबसे दुखद बात यह है कि कुछ नामी मीडिया हाउस भी बिना क्रॉस-चेकिंग या फैक्ट वेरिफाई किए ऐसी खबरें चला देते हैं.'

दिलीप जोशी ने तोड़ी अफवाहों पर चुप्पी

दिलीप जोशी ने मीडिया संगठनों से अपील की कि वे कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले प्रोडक्शन हाउस या अभिनेता से सीधे कन्फर्म कर लें. उन्होंने कहा- 'सोशल मीडिया पेजों को तो हम रोक नहीं सकते, लेकिन सम्मानित मीडिया संस्थानों से मेरा अनुरोध है कि वे जानकारी की पुष्टि जरूर करें.'

18 साल से लगातार जेठालाल का किरदार निभाते हुए दिलीप जोशी शो का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं. गोलीबाज, बिजनेसमैन और परिवार के सिरदर्द जेठालाल की मस्ती, गुस्सा और प्यार दर्शकों को आज भी खूब भाता है. शो के करोड़ों फैंस इन अफवाहों से काफी परेशान थे. दिलीप जोशी के इस स्पष्ट बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से लगातार चल रहा है और आज भी टीआरपी में मजबूत स्थिति में है.