Anushka Sharma Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ शांत समय बिता रही हैं. हाल ही में उन्हें शहर के एक रेस्टोरेंट में मशहूर आध्यात्मिक गुरु और भजन गायक कृष्ण दास के साथ ब्रंच एंजॉय करते हुए देखा गया. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
रेस्टोरेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों में अनुष्का बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रही हैं. वे कृष्ण दास जी और रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं. खास बात यह रही कि अनुष्का ने रेस्टोरेंट के शेफ की यूनिफॉर्म पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया.
Anushka Sharma enjoying her time in London.💙 pic.twitter.com/Mn3KNwA2s9
— Rohit Nation (@Rohitnation45) July 16, 2026
रेस्टोरेंट ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'अनुष्का जी रियल लाइफ में भी बेहद सरल, विनम्र और मिलनसार हैं. उनसे मिलकर हर कोई सहज महसूस करता है. वहीं कृष्ण दास जी... उनके बारे में क्या कहें? एक ऐसी आत्मा जिनके संगीत ने दुनिया भर के लाखों लोगों को छुआ है.'
अनुष्का शर्मा की सादगी एक बार फिर लोगों को पसंद आई. फोटोज में वे बिना किसी दिखावे के नॉर्मल कपड़ों में नजर आईं. लंदन में रहते हुए वे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ उनका यह ब्रेक काफी खास माना जा रहा है.
ब्रंच के बाद अनुष्का जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो एक फैन ने उनका वीडियो बनाने शुरू कर दिया. वीडियो में अनुष्का बिना किसी प्रतिक्रिया दिए शांति से आगे बढ़ीं और लंदन की क्लासिक ब्लैक टैक्सी में बैठकर वहां से रवाना हो गईं. यह छोटा सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है.
अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से फिल्मों से ब्रेक पर हैं। वे अपनी फैमिली और पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं. कृष्ण दास जी के साथ उनकी यह मुलाकात कई लोगों को काफी पॉजिटिव लग रही है. कृष्ण दास जी दुनिया भर में अपने भक्ति संगीत और आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध हैं.