menu-icon
India Daily

'प्यार हमेशा बुलंद...', थलपति विजय के तमिलनाडु के CM के रूप में शपथ लेने के बाद तृषा कृष्णन का पहला पोस्ट वायरल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद तृषा विजय के नेलांकरई वाले घर गई थीं. संयोग देखिए कि यह दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था. तृषा ने विजय का साथ हमेशा खुलकर दिया है. चाहे फिल्मों की बात हो या अब राजनीति में उनका सफर, तृषा लगातार उनके साथ नजर आई हैं. 

antima
Edited By: Antima Pal
'प्यार हमेशा बुलंद...', थलपति विजय के तमिलनाडु के CM के रूप में शपथ लेने के बाद तृषा कृष्णन का पहला पोस्ट वायरल
Courtesy: AI

सुपरस्टार थलपति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनकी रूमर्ड 'GF' और अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. तृषा ने शपथ ग्रहण समारोह वाली अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं और साथ में दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा – 'प्यार हमेशा बुलंद होता है. मेरे हमेशा से साथ रहे फेवरेट लोगों का शुक्रिया.'

विजय के CM बनते ही तृषा कृष्णन ने किया प्यार का इजहार?

रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस मौके पर तृषा भी मौजूद रहीं. उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस का खूब ध्यान खींचा. सीफोम ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही तृषा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब घूम रही हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

पोस्ट में तृषा ने अपने स्टाइलिस्ट, फोटोग्राफर और पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया. फैंस और मीडिया में इस पोस्ट को विजय के प्रति तृषा के प्यार और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है. दोनों के बीच दोस्ती की बातें लंबे समय से चल रही हैं. 

हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद तृषा विजय के नेलांकरई वाले घर गई थीं. संयोग देखिए कि यह दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था. तृषा ने विजय का साथ हमेशा खुलकर दिया है. चाहे फिल्मों की बात हो या अब राजनीति में उनका सफर, तृषा लगातार उनके साथ नजर आई हैं. 

शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी और पोस्ट ने एक बार फिर अफेयर वाली खबरों को हवा दे दी है. हालांकि दोनों तरफ से कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फैंस दोनों को 'परफेक्ट जोड़ी' मानते हैं और उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा करते रहते हैं. पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट्स में ढेर सारा प्यार बरसाया. कोई लिख रहा है- 'तृषा और विजय का कम्बिनेशन हमेशा स्पेशल रहा है', तो किसी ने कहा – 'प्यार हमेशा बुलंद... ये लाइन तो दिल को छू गई.' 

तृषा की ये पोस्ट न सिर्फ उनकी खूबसूरती बल्कि सकारात्मक सोच को भी दिखाती है. विजय के सीएम बनने के बाद तमिल सिनेमा जगत में खुशी का माहौल है. थलपति के राजनीतिक सफर को लेकर फैंस में भारी उत्साह है.