menu-icon
India Daily

They Call Him OG X Review: '1 हजार करोड़ छापेगी...', कैसी है पवन कल्याण की 'ओजी'? फिल्म को लेकर दर्शकों ने जानें क्या कहा

पवन कल्याण की लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म 'ओजी' ने आज सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. मिडनाइट प्रीमियर से ही थिएटर्स में फैंस का तांता लगा नजर आया और एक्स पर रिव्यूज की बाढ़ आ गई है. कुछ दर्शक इसे 'ब्लॉकबस्टर' बता रहे हैं, तो कुछ ने कहानी की कमी पर सवाल उठाए हैं. लेकिन एक बात तय है- पवन कल्याण का स्क्रीन पर जलवा किसी को शिकायत का मौका नहीं दे रहा है.

antima
Edited By: Antima Pal
They Call Him OG X Review: '1 हजार करोड़ छापेगी...', कैसी है पवन कल्याण की 'ओजी'? फिल्म को लेकर दर्शकों ने जानें क्या कहा
Courtesy: social media

They Call Him OG X Review: पवन कल्याण की लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म 'ओजी' ने आज सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. मिडनाइट प्रीमियर से ही थिएटर्स में फैंस का तांता लगा नजर आया और एक्स पर रिव्यूज की बाढ़ आ गई है. कुछ दर्शक इसे 'ब्लॉकबस्टर' बता रहे हैं, तो कुछ ने कहानी की कमी पर सवाल उठाए हैं. लेकिन एक बात तय है- पवन कल्याण का स्क्रीन पर जलवा किसी को शिकायत का मौका नहीं दे रहा है.

फिल्म में पवन कल्याण ने ओजस गंभीरा (ओजी) का किरदार निभाया है, जो एक जापानी मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और गैंगस्टर है. निर्देशक सुजीत ने इसे एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर बनाया है, जहां पवन का सामना इमरान हाशमी (तेलुगु डेब्यू में ओमी भाऊ के रोल में) से होता है. प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज और श्रीया रेड्डी जैसे कलाकार भी हैं. एसएस थमन का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म का हाइलाइट है, जो हर एक्शन सीक्वेंस को और धमाकेदार बना देता है.
 

एक्स पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक हैं. एक यूजर ने लिखा, 'पवन कल्याण हर फ्रेम में डोमिनेट करते हैं, गॉडलाइक एलिवेशन है. ये फिल्म फैंस के लिए फीस्ट है.'  कई ने इसे 'ब्लडी मास थ्रिलर' कहा, खासकर क्लाइमेक्स के 20 मिनट को 'इंटरेस्टिंग' बताते हुए. एक फैन ने दावा किया, 'एक हजार करोड़ छापेगी ये फिल्म, पवन का स्वैग अनमैच्ड है!'  प्रीमियर से ही एडवांस बुकिंग में 116 करोड़ की कमाई हो चुकी है और ओपनिंग डे पर 150 करोड़ का लक्ष्य है.

लेकिन सभी रिव्यूज सुपरहिट नहीं हैं. कुछ ने कहा 'कहानी रूटीन गैंगस्टर ड्रामा है, इमोशनल डेप्थ की कमी.'  एक ने लिखा, 'पहला हाफ स्टाइलिश, लेकिन सेकंड हाफ ड्रैग्ड और प्रेडिक्टेबल'  इमरान हाशमी को 'शो स्टॉपर' कहा जा रहा है, लेकिन पवन के फैंस को लगता है कि फिल्म उनके लिए ही बनी है.

कुल मिलाकर 'ओजी' पवन कल्याण के स्टार पावर पर चल रही है. अगर आप एक्शन और मास एंटरटेनर चाहते हैं, तो ये आपके लिए है. लेकिन डीप स्टोरी की उम्मीद न करें. फैंस तो पहले ही थिएटर्स में जश्न मना रहे हैं- स्क्रीन तोड़ने की खबरें तक आ रही हैं! क्या ये 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी? वक्त बताएगा.