menu-icon
India Daily

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस के घर में अब कटेगा असली बवाल, इस शख्स की होने जा रही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस के घर में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. विशाल पांडे को थप्पड़ मारने की अरमान मलिक को कड़ी सजा दी गई. पिछले 18 दिनों में ही शो के चार कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाय जा चुका है. इसी बीच शो के मेकर्स ने शो में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान कर दिया है. जानें कौन हैं वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री मारने जा रहा यह शख्स...

India Daily Live
Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस के घर में अब कटेगा असली बवाल, इस शख्स की होने जा रही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री
Courtesy: social media

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर लोगों में जबरदस्त बज देखने को मिल रही है. अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो 21 जनवरी 2024 को जियो सिनेमा पर लॉन्च हुआ था. मात्र 18 दिनों में ही इस इस शो ने ऑडियंस के बीच खासी पॉपुलैरिटी बंटोर ली है. अब तक बिग बॉस के घर से 4 कंटेस्टेंट्स को बाहर किया जा चुका है.

पिछले दिनों खबर आई थी कि शो के मेकर्स पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री की योजना बना रहे हैं. अब खबर आ रही है कि वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस के घर में जाने वाले शख्स का नाम फाइनल हो चुका है.

ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मारने जा रहा बिग बॉस के घर में एंट्री
खबरों की मानें तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस के घर में एंट्री होने जा रही है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में यह वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस के घर में पहली एंट्री होगी.

खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग के घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अदनान शेख का नाम फाइनल हुआ है. इस खबर के आने के बाद अदनान शेख के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और वह अदनान को जमकर बधाइयां दे रहे हैं और उनकी जीत की दुआ मांग रहे हैं. बता दें कि अभी बिग बॉस की तरफ से अदनान शेख की बिग बॉस के घर में एंट्री की खबरों पर मुहर लगनी बाकी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hasnain khan (@hasnaink07)

कौन हैं अदनान शेख
बता दें कि अदनान शेख एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और एक अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर  फैसल शेख उर्फ फैसू के बेस्ट फ्रेंड हैं. दोनों अक्सर साथ मिलकर वीडियो बनाया करते हैं. अदनान शेख के बिग बॉस के घर में एंट्री मारने से शो के और ज्यादा मनोरंजक होने की उम्मीद जताई जा रही है.

बिग बॉस के घर में जमकर कट रहा बवाल
बिग बॉस के घर में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. पिछले तीन हफ्तों में घर से 4 लोगों की विदाई हो चुकी है. विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के लिए बिग बॉस ने अरमान मलिक को सजा दी. बता दें कि विशाल ने अरमान की पत्नी कृतिका मलिक  को लेकर कहा था कि वह उन्हें अच्छी लगती हैं जिस पर अरमान को गुस्सा आ गया था और उन्होंने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था.