menu-icon
India Daily

HanuMan vs Merry Christmas: कैटरीना-विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' और तेजा की 'हनुमान'..जानिए कौन किस पर है भारी?

HanuMan vs Merry Christmas: 'मेरी क्रिसमस' और 'हनुमान' काफी चर्चा में है. दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
HanuMan vs Merry Christmas: कैटरीना-विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' और तेजा की 'हनुमान'..जानिए कौन किस पर है भारी?

हाइलाइट्स

  • फिल्म 'हनुमान' का कलेक्शन
  • फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का कलेक्शन

नई दिल्ली: नया साल आते ही सिनेमा जगत में फिल्मों की भरमार आना शुरू हो गई है. इन दिनों कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं जिसमें 'मेरी क्रिसमस' और 'हनुमान' काफी चर्चा में है. दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. ऐसे में हम आज आपको इन दोनों फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hanu⭐️Man (@tejasajja123)

फिल्म 'हनुमान' का कलेक्शन

डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की माइथोलॉजी फिल्म 'हनुमान' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. तेजा सज्जा की जबरदस्त फिल्म हनुमान 12 जनवरी को रिलीज हुई है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इसमें इन्होंने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है. फिल्म की कहानी ने लोगों को बांध लिया है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके वीएफएक्स की भी काफी सराहना हो रही है. 'हनुमान' थिएटर पर काफी धूम मचा रही है. फिल्म ने जहां पहले दिन 8.05 करोड़ की कमाई की है वहीं दूसरे दिन इसने 12.45 करोड़ का आकड़ा छुआ.  अब तक फिल्म ने 28.99 करोड़ की कुल कमाई कर ली है.

फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का कलेक्शन

वहीं कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की. कैटरीना और विजय सेतुपति की फिल्म से दर्शकों को जो उम्मीद थी वैसा कुछ हुआ नहीं है. दोनों से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीद थी लेकिन फिर भी यह मुश्किल से पहले दिन 2 करोड़ की कमाई कर पाई. फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 14.01 करोड़ रुपये की है. आपको बता दें कि कैटरीना कैफ की ये अब तक की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.